फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Murder Case: Cousin sister-in-law attacked first, then Maulana smashed the face

Prayagraj Murder Case : ममेरी ननद ने किया पहला वार, फिर मौलाना ने कूंचा चेहरा, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 30 Jul 2025 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 12:17 PM IST
सार

मेजा से अपहृत उर्मिला देवी(45) की हत्या के सनसनीखेज मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि महिला की ममेरी ननद गुड़िया ने ही उस पर पत्थर से पहला वार किया।

विज्ञापन
Prayagraj Murder Case: Cousin sister-in-law attacked first, then Maulana smashed the face
मेजा में अपहृत महिला की हत्या करने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा से अपहृत उर्मिला देवी(45) की हत्या के सनसनीखेज मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि महिला की ममेरी ननद गुड़िया ने ही उस पर पत्थर से पहला वार किया। इसके बाद मौलाना पिंटू अंसारी ने गला दबाया और फिर चेहरा कूंच दिया।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या की साजिश पिछले कई हफ्तों से रची जा रही थी। आरोपियों ने महिला को बहाने से जंगल तक ले जाने की योजना बनाई ही थी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए भी एक-एक कदम पहले से तय कर लिया था। आरोपियों ने बताया कि वह रकम दोगुना करने के नाम पर लिए गए 9.5 लाख रुपये लौटाने के बहाने महिला को उसके घर से अपने साथ ले गए थे।

विज्ञापन


यहां से उसे पहले आरोपी ममेरी ननद के घर ले जाया गया। इसके बाद बताया गया कि पैसे मांडा में मिलेंगे और इस तरह से उसे धोखा देकर जंगल की ओर ले गए। वहां पहुंचने पर महिला को शक हो गया और सुनसान में लाने की वजह पूछने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने शोर मचाने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों ने महिला को जमीन पर पटक दिया। फिर आरोपी ममेरी ननद ने ही उसके सिर पर पत्थर से पहला वार कर उसे अचेत कर दिया। इसके बाद मौलाना ने उसका चेहरा कूंच दिया और शव को झाड़ियों में फेंककर वापस चले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Murder Case: Cousin sister-in-law attacked first, then Maulana smashed the face
मेजा में महिला की हत्या के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

पहचान न हो इसलिए कूंचा था चेहरा

पूछताछ में हत्यारोपियों ने यह भी बताया कि उन्हें डर था कि शव की पहचान हो सकती है। इसी डर से उन्हाेंने महिला का चेहरा कूंचा था। पुलिस अब डीएनए जांच भी कराएगी।

डीएसपी विवेक चंद्र यादव के अनुसार, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल अब तक दो लोगों के ही हत्या में शामिल होने की बात सामने आई है।

हत्या के बाद कई बार घटनास्थल पर गया

पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी बात सामने आई कि हत्या के बाद आरोपी मौलाना कई बार घटनास्थल पर गया। कोशिश यही थी कि कोई सुराग न छूटे। पुलिस को काॅल डिटेल रिकॉर्ड व मोबाइल लोकेशन से इसका पता चला है।

स्टेट मेडिको लीगल सेल भेजा जाएगा एक्सरे, फोटो व अस्थि सैंपल

सूत्रों का कहना है कि मृतका के कंकाल के पोस्टमार्टम के दौरान कोई खास जानकारी सामने नहीं आई। इसका एक्सरे कराने के साथ ही फोटोग्राफ खिंचवाए गए। पुलिस अफसरों का कहना है कि कुछ अस्थियों के सैंपल, एक्सरे फिल्म और फोटोग्राफ विस्तृत जांच के लिए जल्द ही स्टेट मेडिको लीगल सेल, लखनऊ भेजा जाएगा।

यह है पूरा मामला

उरुवा निवासी उर्मिला पत्नी वीरेंद्र गुप्ता छह अप्रैल को लापता हो गई थी। चार मई को पति ने अपनी ममेरी बहन गुड़िया व मौलाना पिंटू अंसारी पर धोखाधड़ी व अपहरण का केस दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मांडा के जंगल से कंकाल बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed