{"_id":"5c891aabbdec22143e2c553e","slug":"prayagraj-mother-and-son-die-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत
Wed, 13 Mar 2019 08:29 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 Mar 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंडिया कस्बे में बुधवार को सड़क हादसे में मासूम बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई। बच्चे की तबियत खराब थी। युवक पत्नी और बच्चे को बाइक से डॉक्टर के पास ले जा रहा था। उनके साथ भांजी भी थी। युवक और उसकी भांजी घायल हो गए हैं। युवक के सामने ही उसकी पत्नी और बच्चे ने दम तोड़ दिया। दो मौत से घर में हाहाकार मच गया।
हंडिया थाना क्षेत्र समहां गांव निवासी दिनेश कुमार यादव का चार महीने का बेटा दीपांशु मंगलवार से बीमार था। बुधवार दिन में दिनेश पत्नी आरती और दीपांशु को लेकर डॉक्टर के पास जा रहा था। दिनेश की भांजी सोनम (5) भी साथ जाने की जिद करने लगी तो उसने उसे भी बाइक पर बिठा लिया। हंडिया कस्बे से निकलकर वह जैसे ही हाईवे पार करने लगा, प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया।
आरती और दीपांशु बस की ओर गिरे जबकि सोनम और दिनेश दूसरी ओर। बस दीपांशु और आरती को कुचलते ही आगे निकल गई। दिनेश के सामने ही उसके बेटे और पत्नी को बस ने कुचल दिया। घटना से उसे गहरा धक्का लगा था। आस पास के लोग जुट गए। परिवार वाले भी पहुंच गए। सोनम को भी चोट आई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम और कोतवाल मौके पर पहुंचे। पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार में हाहाकार मच गया था। लोग रोते बिलखते मौके पहुंचे थे। दिनेश की हालत देखकर लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं।