फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: More than one lakh people sing Vande Mataram together

प्रयागराज : एक लाख से ज्यादा लोगों ने एक साथ किया वंदे मातरम का गायन

Sun, 19 Dec 2021 11:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 11:26 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 44 स्कूलों के बच्चों ने शिरकत की।  इस आयोजन को भव्यता देने के लिए साढ़े सात वर्ष के 75 बच्चों की टोली ने  तिरंगे के साथ राष्ट्र वंदना पेश की।

विज्ञापन
Prayagraj: More than one lakh people sing Vande Mataram together
Prayagraj News : केपी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के तहत केपी कॉलेज ग्राउंड में रविवार को एक लाख से ज्यादा लोगों ने सामूहिक वंदे मातरम गीत गाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। यहां भारत माता की जय के बीच चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह समेत 75 महापुरुषों की झांकी, 75 तिरंगों के साथ बना सेल्फी प्वाइंट और 75 फुट की रंगोली से सजे मैदान में हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे भी सामूहिक वंदे मातरम गायन में शामिल हुए। वंदे मातरम का गायन यहां जब शुरू हुआ तो हर कोई अपने ही स्थान पर खड़ा हो गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 44 स्कूलों के बच्चों ने शिरकत की।  इस आयोजन को भव्यता देने के लिए साढ़े सात वर्ष के 75 बच्चों की टोली ने  तिरंगे के साथ राष्ट्र वंदना पेश की। इस अवसर पर संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने स्वावलंबन से शक्तिशाली भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


28 फीट ऊंचे बने सुसज्जित मंच से उन्होंने कहा कि स्वत्व का जागरण कर भारत को शक्तिशाली तथा विश्व गुरु फिर से बनाना होगा।  इसके लिए स्वदेशी तकनीक स्व भाषा का प्रयोग तथा स्वधर्म का अनुगमन करना होगा। स्व के आधार पर देश को विकसित करने पर ही देश विश्व गुरु बन सकेगा। उन्होंने सभी से अपनी मातृभाषा में हस्ताक्षर करने तथा निमंत्रण पत्र मे अपनी भाषा का प्रयोग करने की जरूरत पर बल दिया। यह भी कहा कि राष्ट्रभक्ति के ज्वार को जन-जन में फैलाना  आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: More than one lakh people sing Vande Mataram together
Prayagraj News : केपी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। - फोटो : प्रयागराज

सह सरकार्यवाह का गंगा और गीता को अपनाने पर बल 
केपी कालेज ग्राउंड में हुए आयोजन में सह सरकार्यवाह ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति और प्राचीन संस्कृति को अपनाकर ही हम स्वत्व को बचा सकेंगे। इसके लिए भगवान श्री राम, श्री कृष्ण, छत्रपति शिवाजी , महाराणा  प्रताप, गुरु नानक गुरु देव, गुरु गोविंद सिंह, गंगा और गीता को भी अपनाना होगा। इससे पहले अपने अध्यक्षीय संबोधन में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर यादव ने कहा कि एकता की कमी से हमें गुलाम होना पड़ा। विदेशियों ने हम पर शासन किया। अब जागृत होने का वक्त है। 

Prayagraj: More than one lakh people sing Vande Mataram together
Prayagraj News : केपी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। - फोटो : प्रयागराज
तकरीबन एक महीने से चल रहा है अमृत महोत्सव 
इस अवसर पर अमृत महोत्सव समिति काशी प्रांत के संयोजक डा. आनंद शंकर सिंह ने महीने भर से चल रहे अमृत महोत्सव का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शीतल एवं धन्यवाद ज्ञापन आशीष ने किया। इस अवसर पर फलाहारी बाबा के साथ कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह, सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी,  मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, अभिषेक शुक्ला, विजय बहादुर सिंह, सुबोध सिंह, प्रो. राज बिहारी लाल, डा. केपी सिंह, डा. पीयूष, डा. एमजे त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, अजय राय, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed