फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Minister Nandi summoned to the court for the statement of the accused in the murder case

प्रयागराज : जानलेवा हमले के मामले में मुल्जिम बयान के लिए मंत्री नंदी कोर्ट में तलब

Mon, 19 Dec 2022 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 07:46 PM IST
सार

2014 के लोक सभा चुनाव के दौरान नंदी कांग्रेस पार्टी के लोक सभा के उम्मीदवार थे। उनके खिलाफ वेंकट रमण शुक्ला ने तीन मई 2014 में मुट्ठीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।  आरोप था कि नंदी के ललकारने पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन
Prayagraj: Minister Nandi summoned to the court for the statement of the accused in the murder case
कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी सरकार के मंत्री नंदी के विरुद्ध विचाराधीन मुकदमे में विशेष कोर्ट ने गवाही देने के लिए 21 दिसंबर को तलब किया है। मंत्री नंदी सहित चार पर दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था। 2014 के लोक सभा चुनाव के दौरान नंदी कांग्रेस पार्टी के लोक सभा के उम्मीदवार थे। उनके खिलाफ वेंकट रमण शुक्ला ने तीन मई 2014 में मुट्ठीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।  आरोप था कि नंदी के ललकारने पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन



जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और जान से मारने की नियत से फायर किया गया। एमपीएमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश डॉक्टर दिनेश शुक्ला के समक्ष सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने सोमवार को तत्कालीन क्षेत्राधिकारी नीति द्विवेदी का शपथ पूर्व बयान दर्ज कराया। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह पूरा किया। आखिरी गवाह के बयान दर्ज होने के बाद कोर्ट ने बयान मुलजिम के लिए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को तलब किया है। उनकी बयान 21 दिसंबर को होगा। उसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed