{"_id":"695672745dcfd1457e0e11dc","slug":"prayagraj-mercury-8-degrees-new-year-s-celebrations-held-on-a-foggy-cold-night-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पारा @ 8 डिग्री, कोहरे भरी सर्द रात में मना नए वर्ष का जश्न, साल के पहले दिन खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पारा @ 8 डिग्री, कोहरे भरी सर्द रात में मना नए वर्ष का जश्न, साल के पहले दिन खिली धूप
Thu, 01 Jan 2026 06:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Jan 2026 06:41 PM IST
सार
नव वर्ष का स्वागत करने जुटे लोगों ने बुधवार को सर्द रात में कोहरे के बीच अंग्रेजी नव वर्ष का जश्न मनााया। कैंप फायर कर नाचते-झूमते लोगों ने ठिठुरन वाली कोहरे की चादर से ढकी करीब आठ डिग्री तापमान वाली रात में खूब धमाल किया।
विज्ञापन
चार बजे के बाद फिर कोहरे का असर शुरू होने लगा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नव वर्ष का स्वागत करने जुटे लोगों ने बुधवार को सर्द रात में कोहरे के बीच अंग्रेजी नव वर्ष का जश्न मनााया। कैंप फायर कर नाचते-झूमते लोगों ने ठिठुरन वाली कोहरे की चादर से ढकी करीब आठ डिग्री तापमान वाली रात में खूब धमाल किया। होटल और रेस्टोरेंट में नए साल का स्वागत करने को लोग जुटे थे। कहीं कपल डांस तो कहीं थ्री डी पार्टी, हर जगह उल्लास और उमंग छाई रही। रात 12 बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर नए साल की बधाई दी। जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई। नए साल की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई लेकिन सुबह आठ बजे के बाद खिली धूप ने दिन भर लोगों को राहत दी। इससे सड़कों और पार्कों के साथ मंदिरों में लोगों की भीड़ ज्यादा हुई।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 घंटे में करीब दो डिग्री कम होकर 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही फिर रात में नौ बजे से ही कोहरा घना होने लगा। रात दस बजे शहर में कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य हो गई। स्ट्रीट लाइट तारों की तरह टिमटिमाती रहीं।
पार्कों में दोपहर बाद जुटी भीड़
शहर के आजाद पार्क, हाथी पार्क, भरद्वाज पार्क सहित गंगा तट पर दिन में लोगों की भीड़ रही। लोग बच्चों के साथ पार्कों में जुटे थे। हल्की धूप निकलते ही रौनक और बढ़ गई। झूले झूलकर बच्चों ने उछल-कूद भी मचाई। सिविल लाइंस के तीनों सिनेमाघरों में भीड़ रही।
विज्ञापन
होटलों में विशेष तैयारी, लोगों ने कराई बुकिंग
नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर के नामचीन ही नहीं, सामान्य होटलों में भी विशेष तैयारी की गई थी। सिविल लाइंस के बड़े और बार युक्त होटलों में नए साल पर थ्री डी पार्टी( डि्रंक, डांस और डिनर) की धूम रही। रेस्टोरेंटों संचालकों के साथ ठेलों पर चाट-पकौड़ी बेचने वाले व्यस्त रहे।
फूलों की मांग बढ़ी, मालाओं की बिक्री तेज
नए साल पर सजावट और उपहार के लिए फूलों की मांग बढ़ गई। नैनी, रामबाग, सिविल लाइंस और कटरा में गुलाब समेत अन्य फूलों की खरीदारी करने लोग पहुंचे। गेंदे के साथ गुलाब की मालाओं की भी बिक्री तेज हो गई। माला की बिक्री बृहस्पतिवार को भी तेज होने के आसार हैं।