फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj mass murder: The wedding ceremony was held in two houses on the night of the incident, the brides would be interrogated

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड : घटना वाली रात दो घरों में थे वैवाहिक समारोह, बरातियों से होगी पूछताछ

Mon, 25 Apr 2022 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 12:45 AM IST
सार

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को जांच पड़ताल में पता चला था कि  शुक्रवार रात गांव में ही दो घरों में शादी समारोह आयोजित था। इनमें से एक घर घटनास्थल के पास था, जबकि दूसरा घर कुछ दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन
Prayagraj mass murder: The wedding ceremony was held in two houses on the night of the incident, the brides would be interrogated
Prayagraj Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थरवई हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस खेवराजपुर गांव में ही स्थित दो घरों में भी जांच पड़ताल के लिए पहुंची। यह वह दो घर हैं, जहां घटना वाली यानी शुक्रवार रात को शादी समारोह आयोजित था। पुलिस ने शादी समारोह में आने वाले मेहमानों के साथ ही बरातियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। साथ ही पूछताछ के लिए उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन



दरअसल घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को जांच पड़ताल में पता चला था कि  शुक्रवार रात गांव में ही दो घरों में शादी समारोह आयोजित था। इनमें से एक घर घटनास्थल के पास था, जबकि दूसरा घर कुछ दूरी पर स्थित है। इस पर यह भी आशंका जताई गई कि कहीं घटना में बरातियों का हाथ तो नहीं। इसी को लेकर पुलिस की एक टीम जांच पड़ताल के लिए दोनों घरों में पहुंची। वहां रहने वालों से पूछा गया कि शादी में कौन-कौन से मेहमान मौजूद थे।
विज्ञापन



इसके अलावा बरातियों के बारे में भी पूछताछ की गई। पता लगाया गया कि वह कहां के रहने वाले हैं और क्या करते हैं। घरवाले सभी बरातियों के बारे में तो नहीं बता सके लेकिन कुछ के नाम-पते की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस उनके बारे में और जानकारी जुटाने में लगी हुई है। सूत्रों का कहना है कि जरूरत पड़ी तो उनसे पूछताछ भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती व दो बेटियों की हत्या में था हाथ
दरअसल जिले में सामूहिक हत्याकांड की एक वारदात में बरातियों का हाथ होने की बात सामने आ चुकी है। वर्ष 2017 में नवाबगंज के जूड़ापुर में दंपती व उनकी दो बेटियों की हत्या कर दी गई थी। बेटियों से दुष्कर्म की भी बात सामने आई थी। पुलिस ने पहले नामजद कराए गए पट्टीदारों को ही जेल भेजा था।


बाद में खुलासा किया था कि गांव में ही आई बरात में शामिल नशे में धुत युवकों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। मृतकों के घर से कुछ दूर पर स्थित ठेके से ही उन्होंने शराब खरीदकर पी थी। पुलिस का दावा है कि इसके बाद ही उन्होंने घर में घुसकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed