फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Mass murder in Tharwai exposed, seven including woman arrested

प्रयागराज : थरवई में हुए सामूहिक हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत सात गिरफ्तार 

Wed, 04 May 2022 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 May 2022 09:58 PM IST
सार

थरवई के खेवराजपुर गांव में 22 अप्रैल की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और अलग थानों की सात टीमों को लगाया गया था। मंगलवार शाम पुलिस को कुछ बदमाशों के थरवई में होने की सूचना मिली तो पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी।

विज्ञापन
Prayagraj: Mass murder in Tharwai exposed, seven including woman arrested
Prayagraj News : थरवई में हुए सामूहिक हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के थरवई इलाके में हुए सामूहिक हत्याकांड का खुलासा करते हुए बुधवार तड़के पुलिस ने एक महिला समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थरवई के बढ़नपुर गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरोह में बिहार और उत्तर प्रदेश के 13 बदमाश शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं भी हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दावा किया बदमाशों का यह गिरोह जिले में गोहरी हत्याकांड समेत कई सामूहिक हत्याकांडों को भी अंजाम दे चुका है। 

विज्ञापन



थरवई के खेवराजपुर गांव में 22 अप्रैल की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और अलग थानों की सात टीमों को लगाया गया था। मंगलवार शाम पुलिस को कुछ बदमाशों के थरवई में होने की सूचना मिली तो पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी।

विज्ञापन

Prayagraj: Mass murder in Tharwai exposed, seven including woman arrested
Prayagraj News : थरवई में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों से की जा रही है पूछताछ

बुधवार तड़के तीन बजे बढ़नपुर गांव के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। पुलिस की फायरिंग से कैमूर बिहार के रहने वाले तीन बदमाश नवल खरवार, रोहित खरवार और पीपी कुमार खरवार घायल हो गए। उनसे पूछताछ के बाद फाफामऊ के मोनू गौतम, भीम कुमार गौतम और उसकी पत्नी संगीता के साथ कैमूर के आकाश खरवार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ में खुलासा हुआ कि बदमाशों के गिरोह में उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ छह जिलों के 13 लोग शामिल हैं। इसमें दो महिलाएं भी हैं। छह फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में गोहरी हत्याकांड समेत जिले के कई बड़े सामूहिक हत्याकांडों के खुलासे का भी दावा किया है।

Prayagraj: Mass murder in Tharwai exposed, seven including woman arrested
Prayagraj News : थरवई में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

घर से मात्र 2100 मिलने पर लगा दी थी आग

एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक गिरोह में बेहद घिनौनी प्रवृत्ति के अपराधी शामिल हैं। आरोपियों ने न सिर्फ सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया, बल्कि गोहरी और खेवराजपुर में महिलाओं की लाशों के साथ दुष्कर्म भी किया था। खेवराजपुर में जब सामूहिक हत्याकांड के बाद घर से जब उन्हें सिर्फ 2100 रुपये मिले तो बौखलाकर उन लोगों ने कमरे में आग लगा दी थी। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है।
 

गोहरी और खेवराजपुर के सामूहिक हत्याकांडों में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खतरनाक गिरोह ने जिले में कई बड़े सामूहिक हत्याकांडों को अंजाम दिया था। 

प्रेम प्रकाश एडीजी, प्रयागराज जोन
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पुलिस टीम की सफलता पर एक लाख के इनाम की घोषणा की है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण घटनाओं के खुलासे पर पुलिस टीम को बधाई भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed