{"_id":"64d3f5a504ba04f0f508750a","slug":"prayagraj-mandals-winning-debut-allahabad-news-c-3-1-ald1036-195527-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रयागराज मंडल का विजयी आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रयागराज मंडल का विजयी आगाज
Thu, 10 Aug 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
आगरा में बुधवार से शुरू हुई प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर अंडर-16 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल की टीम ने विजयी आगाज किया। पहले मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने अयोध्या मंडल को 2-1 से हराकर शानदार शुरुआत की। विजेता टीम के अंबर विशाल ने दो गोल किए। कोच संजय सिंह के मुताबिक टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा कायम रखा। वहीं, जूनियर अंडर-19 वर्ग में प्रयागराज मंडल की टीम ने आजमगढ़ मंडल को 2-1 से हरा दिया। विजेता टीम के कप्तान मो. अब्दुल्ला खान और रौनक ने एक-एक गोल किए। यह जानकारी सचिव मकबूल अहमद ने दी।
विज्ञापन