{"_id":"61e31304722e710dac3d8406","slug":"prayagraj-man-who-killed-female-tenant-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : जेल भेजा गया महिला किरायेदार की हत्या करने वाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : जेल भेजा गया महिला किरायेदार की हत्या करने वाला
Sun, 16 Jan 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:01 AM IST
सार
पूरामुफ्फ्ती की संगीता अपने पति रामनारायण और तीन बच्चों के साथ पिछले तीन साल से नीवा के भोला का पुरवा मोहल्ले में सुरेश सिंह के मकान में किराये पर रहती थी। सुरेश फतेहपुर स्थित पैतृक गांव में रहते हैं जबकि अभिमन्यु समेत उनके तीन अन्य भाई भोला का पुरवा में रहते हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज के नीवा में महिला किरायेदार संगीता सोनी (40) की हत्या करने वाले अभिमन्यु कुमार को शनिवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके दोनों असलहों को जब्त कर लिया है। जल्द ही लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
पूरामुफ्फ्ती की संगीता अपने पति रामनारायण और तीन बच्चों के साथ पिछले तीन साल से नीवा के भोला का पुरवा मोहल्ले में सुरेश सिंह के मकान में किराये पर रहती थी। सुरेश फतेहपुर स्थित पैतृक गांव में रहते हैं जबकि अभिमन्यु समेत उनके तीन अन्य भाई भोला का पुरवा में रहते हैं। अभिमन्यु पिछले कई दिनों से संगीता व उसके पति पर मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। तीन दिन पहले भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के करीब संगीता छत पर कपड़े फैलाने गई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान सामने स्थित मकान से अभिमन्यू ने उससे फिर मकान खाली करने को कहा। दोनों में विवाद होने लगा। तैश में आकर अभिमन्यु ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से संगीता को एक के बाद एक कई गोलियां मार दीं। संगीता की हत्या के बाद अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर धूमनगंज अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हो गई है। उसके पास एक लाइसेंसी राइफल भी है। उसे भी जब्त कर लिया गया है। जल्द ही दोनों असलहों के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन