फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj man gone to meet girlfriend her husband and other relative cut his hand with axe eyes gouge out

जान की मांगता रहा भीख, नहीं आया रहम: पहले तोड़े हाथ फिर कुल्हाड़ी से काट डाला, जमीन पर गिरा तो फोड़ दी आंखें

Wed, 01 Mar 2023 10:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Mar 2023 10:36 AM IST
सार

आरोपियों ने अभिनंदन पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। इंसानियत को ताक पर रखते हुए आरोपियों ने उसका एक हाथ कुल्हाड़ी से काटने के साथ ही आंखें फोड़ दीं। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे।

विज्ञापन
Prayagraj man gone to meet girlfriend her husband and other relative cut his hand with axe eyes gouge out
अभिनंदन का बिलखता परिवार और उसकी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के लीलापुर कोतवाली से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिससे हर कोई हैरान है। यहां एक प्रेमिका और उसके घरवालों की ऐसी क्रूरता सामने आई है जिसे किसी भी तरह से मानवीय नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन

क्या है मामला

लीलापुर कोतवाली के नेकूहा बनवीरकाछ निवासी अभिनंदन सिंह (35) का गांव की ही एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की देर रात अभिनंदन को उसकी महिला मित्र ने फोन कर अपने घर बुलाया था। उसी समय महिला के घर वालों ने अभिनंदन को दबोच लिया। उसके बाद अभिनंदन के साथ इन लोगों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

विज्ञापन


आरोपियों ने अभिनंदन पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। इंसानियत को ताक पर रखते हुए आरोपियों ने उसका एक हाथ कुल्हाड़ी से काटने के साथ ही आंखें फोड़ दीं। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे। आनन-फानन अभिनंदन को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान बख्शने की लगाता रहा गुहार लेकिन....

मृतक अभिनंदन को पीटकर पहले उसका हाथ आरोपियों ने तोड़ दिया था। वह जान बख्शने की भीख मांगता रहा, लेकिन हत्यारोपी पीटते रहे। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मृतक के दोनों हाथ काटने के मकसद से दो वार किए गए। फिर जमीन पर गिरा तो दोनों आंखें फोड़ दी गईं।

गर्दन, सिर, कंधा व पीठ पर भी कुल्हाड़ी से कुल दस वार किए गए। सिर में गहरी चोट लगने से मौत हुई। सूत्रों के अनुसार आरोपी को पीटने के दौरान मोबाइल में वीडियो बनाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मृतक गंभीर रूप से घायल होने के बाद जमीन पर तड़पता नजर आ रहा है। जबकि कुछ लोग उसे चोर बता रहे हैं।

युवक की हत्या के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हत्या के तमाम बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। -रोहित मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed