{"_id":"6000a4408ebc3e32f33c99bd","slug":"prayagraj-magh-mela-the-duty-was-done-the-policemen-also-earned-merit-by-doing-service","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Magh mela : फर्ज निभाया, पुलिसकर्मियों ने सेवा कर पुण्य भी कमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Magh mela : फर्ज निभाया, पुलिसकर्मियों ने सेवा कर पुण्य भी कमाया
Fri, 15 Jan 2021 01:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : माघ मेले में दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं की मदद करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेला केपहले मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति पर पुलिसकर्मियों ने न सिर्फड्यूटी कर फर्ज निभाया, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य भी कमाया। न सिर्फ बुजुर्ग व अक्षम श्रद्धालुओं को सहारा दिया बल्कि दिव्यांग श्रद्धालुओं को खुद सरकारी वाहन से गंतव्य तक पहुंचाया।
माघ मेले में आए पुलिसकर्मियों को पहले दिन से ही श्रद्धालुओं से विनम्रता से पेश आने केनिर्देश दिए जा रहेहैं। मकर संक्रांति पर वह यह सीख आत्मसात करते भी नजर आए। भोर में छह बजे केकरीब संगम नोज केपास एक बेहद बुजुर्ग महिला घाट की ओर जाते दिखी। भीड़ केचलते उन्हें आगे बढ़ने में दिक्कत हो रही थी। यह देख एसपी मेला ने पुलिसकर्मियों को महिला केमदद केलिए निर्देशित किया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को घाट तक पहुंचा।
विज्ञापन
माघ मेले में आए पुलिसकर्मियों को पहले दिन से ही श्रद्धालुओं से विनम्रता से पेश आने केनिर्देश दिए जा रहेहैं। मकर संक्रांति पर वह यह सीख आत्मसात करते भी नजर आए। भोर में छह बजे केकरीब संगम नोज केपास एक बेहद बुजुर्ग महिला घाट की ओर जाते दिखी। भीड़ केचलते उन्हें आगे बढ़ने में दिक्कत हो रही थी। यह देख एसपी मेला ने पुलिसकर्मियों को महिला केमदद केलिए निर्देशित किया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को घाट तक पहुंचा।
विज्ञापन
prayagraj news : माघ मेले में दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं की मदद करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : prayagraj
फिर जब वह कुछ देर बाद स्नान कर वापस आईं तो उन्हें ई रिक्शा बुलवाकर गंतव्य तक पहुंचवाया। कुछ घंटों बाद भी एक ऐसी ही घटना सामने आई। संगम नोज पर एक युवक अपने पिता को कंधे पर लादकर स्नान केलिए ले जाते दिखा। पुलिसकर्मियों ने आगे बढ़कर न सिर्फबुजुर्ग पिता को स्नान कराने में युवक की मदद की बल्कि बाद में उसे सरकारी वाहन से गंतव्य तक भेजा।
दोपहर में भी एक ऐसा ही वाकया हुआ जब पुलिसकर्मियों ने सेवा का भाव दिखाया। एक दिव्यांग श्रद्धालु किसी तरह अपने साथी की मदद से संगम नोज पर पहुंचा। हालांकि स्नान के बाद उसकी हालत ऐसी नहीं थी कि वह वापस जा सके। दरअसल उसकेसाथी ने अपना वाहन परेड स्थित पार्किंग में खड़ा कर दिया था। जिसे देखते हुए पुलिसकर्मियों ने दोनों को सरकारी वाहन से पार्किंग स्थल तक पहुंचाया जिसकेबाद दोनों घर केलिए रवाना हुए।

- मेला ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि श्रद्धालुओं केसाथ पूरी तरह विनम्रता से पेश आएं। ऐसा व्यवहार करें जिससे पुलिस की छवि और बेहतर हो। पुलिसकर्मियों ने ऐसा किया भी, जो प्रशंसनीय है।- राजीव नारायण मिश्रा, एसपी मेला