फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Magh Mela: Paush Purnima bath today, lakhs of devotees arrived

Prayagraj Magh Mela : पौष पूर्णिमा स्नान आज, पहुंचे लाखों श्रद्धालु, संगम के आठ किमी एरिया में लगेगी डुबकी

Fri, 02 Jan 2026 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 06:55 PM IST
सार

पौष पूर्णिमा स्नान के लिए शुक्रवार की देर रात तक लाखों की तादाद में श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच गए। मेला क्षेत्र जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति रही। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल दिया।

विज्ञापन
Prayagraj Magh Mela: Paush Purnima bath today, lakhs of devotees arrived
माघ मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पौष पूर्णिमा स्नान के लिए शुक्रवार की देर रात तक लाखों की तादाद में श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच गए। मेला क्षेत्र जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति रही। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल दिया। पौष पूर्णिमा स्नान को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं। मेला के सातों सेक्टर के पांटून पुलों को वन-वे कर दिया गया है। शनिवार को पौष पूर्णिमा पर 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का अनुमान है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेला के आगाज पर कल्पवासियों व श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


नागवासुकि से अरैल के बीच संगम संगम नोज के 7000 फीट क्षेत्रफल में फैले घाटों पर श्रद्धालु पौष पूर्णिमा पर पुण्य की डुबकी लगाएंगे। प्रशासन का दावा है कि इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैंl दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मेला क्षेत्र में बढ़ने लगी। लोग परिजनों के साथ पौष पूर्णिमा स्नान के देर रात तक पहुंचते रहे। खाक चौक, ओल्ड जीटी मार्ग पर दंडी स्वामी नगर, आचार्यबाड़ा के अलावा जूना अखाड़े की भगवान दत्तात्रेय समिति व तीर्थ पुरोहितों की ओर से लगाए गए शिविरों में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने जगह बना ली। 
विज्ञापन


माघ मेले के पौष पूर्णिमा स्नान के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। गंगा में पर्याप्त जल रहे इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्नान घाटों पर भी इंतजाम किए गए है। लोग राह न भटकें इसके भी प्रबंध किए गए हैं। -ऋषिराज, मेलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed