फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Location of Bodyguard accused of rape in Indore

प्रयागराजः इंदौर में मिली दुष्कर्म के आरोपी बॉडीगार्ड की लोकेशन

Sun, 28 Jul 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Location of Bodyguard accused of rape in Indore
Prayagraj: Location of Bodyguard accused of rape in Indore
इंदौर में मिली दुष्कर्म के आरोपी बॉडीगार्ड की लोकेशन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर के कथित बॉडीगार्ड पर दर्ज है केस
पुलिस ने निकलवाई सीडीआर, इंदौर जाएगी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। संगीत की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी महामंडलेश्वर के कथित बॉडीगार्ड के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सीडीआर से पुलिस को पता चला है कि वह इंदौर में है। पुलिस अब उसके कुछ करीबियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने इंदौर जा सकती है।

प्रयास संगीत समिति से गीत-संगीत का प्रशिक्षण लेने के साथ ही बीएससी करने वाली छात्रा कीडगंज क्षेत्र की रहने वाली है। उसने 17 जून को सिविल लाइंस थाने में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुंभ के दौरान वह किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर से मिलने गई थी। इस दौरान वहां उनका बॉडीगार्ड रिक्की मलिक उर्फ मौसिम उर्फ रिक्की खान मिला। जिसने नशीला पदार्थ मिला प्रसाद खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। फिर सिविल लाइंस स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही कई बार ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं शादी से इंकार पर अश्लील वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। जांच पड़ताल में पता चला था कि आरोपी इंदौर का रहने वाला है लेकिन जानकारी जुटाने पर मालूम हुआ था कि वह इस वक्त घर छोड़कर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने उसके मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है जिससे आरोपी की लोकेशन एक बार फिर से इंदौर में मिली है। सूत्रों की मानें तो पुलिस उसके कुछ करीबियों के बारे में भी जानकारी करने में जुटी है। उनकी लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए एक टीम इंदौर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed