{"_id":"619a8f73754c2e00960e3b9c","slug":"prayagraj-liquor-worth-10-lakhs-being-smuggled-in-a-sweet-lemon-truck-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मुसम्मी लदे ट्रक में तस्करी कर लाई जा रही 10 लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मुसम्मी लदे ट्रक में तस्करी कर लाई जा रही 10 लाख की शराब पकड़ी
Sun, 21 Nov 2021 11:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
बरामद शराब की पेटियां (डेमो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मौसमी लदे ट्रक में तस्करी कर लाई जा रही शराब की 115 पेटियां बरामद की हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा में बनी शराब कानपुर से लोड कर प्रयागराज पहुंचाई जा रही थी।
विज्ञापन
कोखराज पुलिस शनिवार रात गश्त पर थी। इस दौरान पता चला कि कानपुर से एक डीसीएम में अवैध शराब लोड कर प्रयागराज ले जाई जा रही है। इस पर कोतवाली के पास बैरीकेडिंग कर दी गई। देर रात कानपुर की तरफ से एक डीसीएम आती दिखाई दी। पहले से सतर्क पुलिस ने डीसीएम को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोग गाड़ी रोककर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ी की तलाशी तो उसमें मौसमी लदी थी। उसी मौसमी के बीच में अंग्रेजी शराब की 115 पेटियां छिपाकर रखी हुईं थीं। शराब हरियाणा प्रांत की बनी हुई थी। शराब की कीमत करीब दस लाख की है। बरामद शराब को दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ट्रक मालिक का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन