फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Letter petition filed in the case of gang rape and murder of an 18-year-old girl

प्रयागराज : 18 वर्ष की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में लेटर पिटीशन दाखिल 

Thu, 27 Jan 2022 06:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jan 2022 06:43 PM IST
सार

डीजीपी उत्तर प्रदेश से मिशन शक्ति में सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामलों में क्या निवारक उपाय लिया जाता यह भी पूछा गया है? इस मामले में जानकारी मांगी गई है। याचिका में कहा गया है कि माघ के पावन महीने में जब पुलिस प्रशासन सबसे अधिक सक्रिय रहता है। तब एक 18 वर्ष की छात्रा के साथ ऐसी दर्दनाक घटना कैसे हो सकती है?

विज्ञापन
Prayagraj: Letter petition filed in the case of gang rape and murder of an 18-year-old girl
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह भर पहले 18 वर्ष की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार एवं निर्मम हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को एक पत्र याचिका दाखिल कर मामले की न्यायिक अथवा सीबीआई जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन



इसके साथ ही कमिश्नर प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज, एसएसपी प्रयागराज एवं कर्नलगंज थानाध्यक्ष को घटना का जिम्मेदार मानते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने को कहा गया है। अधिवक्ता गौरव द्विवेदी की ओर से दाखिल याचिका में प्रयागराज शहर की कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन



डीजीपी उत्तर प्रदेश से मिशन शक्ति में सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामलों में क्या निवारक उपाय लिया जाता यह भी पूछा गया है? इस मामले में जानकारी मांगी गई है। याचिका में कहा गया है कि माघ के पावन महीने में जब पुलिस प्रशासन सबसे अधिक सक्रिय रहता है। तब एक 18 वर्ष की छात्रा के साथ ऐसी दर्दनाक घटना कैसे हो सकती है?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला
प्रयागराज में तहसील फूलपुर की रहने वाली छात्रा ईश्वर शरण कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रह थी। वह सलोरी में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। 22 जनवरी की देर शाम दवा लेने जाने की बात कहकर हॉस्टल से निकली और फिर नहीं लौटी। उसका फोन भी बंद था।

उसकी रूम पार्टनर ने 23 जनवरी को उसके परिजनों को गायब होने की सूचना दी। कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

कुएं में मिला था छात्रा का शव
पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि सलोरी में ही रहकर तैयारी करने वाले आजमगढ़ निवासी अमन सिंह के साथ कही गई थी। पुलिस ने अमन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया था कि वह छात्रा से मिलने के लिए सादियाबाद के पास स्थित सुनसान स्थान पर गया था।


इसी दौरान वहां तीन.चार लोग आए और दोनों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह मौका पाकर वह वहां से जान बचाकर भाग निकला, लेकिन इस दौरान छात्रा को हमलावरों ने पकड़ लिया। पुलिस ने उस जंगल में खोजबीन शुरू की तो कुएं में युवती का शव मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed