फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Lawyers boil, protest against abusing Phulpur SDM

प्रयागराज : गाली देने वाले फूलपुर एसडीएम के खिलाफ वकीलों में उबाल, प्रदर्शन 

Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Lawyers boil, protest against abusing Phulpur SDM
Prayagraj News : आक्रोश - फोटो : प्रयागराज

थाना दिवस पर फरियादियों से एसडीएम फूलपुर की बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर फूलपुर एसडीएम को हटाए जाने की मांग की। इस बाबत सोमवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से भी मिलेगा। एसडीएम के बर्ताव की शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की गई है। 

विज्ञापन


एक तरफ प्रदेश सरकार जमीन संबंधी मामलों के जल्द से जल्द निस्तारण के लिए शनिवार को थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन करा रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी अफसर ही सरकार के इस कार्यक्रम को पलीता लगा रहे हैं। इसकी बानगी शनिवार को झूंसी में थाना दिवस के दौरान देखने को मिली। समस्या निस्तारण के दौरान फरियादियों को देखकर एसडीएम फूलपुर अंबरीश कुमार बिंद के बोल बिगड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने फरियादियों को न केवल गाली दी, साथ ही झूंसी पुलिस को फरियादियों के खिलाफ चुनाव को देखते हुए सख्त कार्रवाई करने का आदेेश तक दे डाला। एसडीएम की बदसलूकी को लेकर वहां मौजूद अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। एसडीएम की करतूत की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। रविवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर फूलपुर एसडीएम अंबरीश कुमार बिंद को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम की बदसलूकी की शिकायत वीडियो के साथ सीएम पोर्टल पर भी गई है। सोमवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर एसडीएम को हटाए जाने की मांग करेगा। इस मौके पर हाईकोर्ट बार एसो. के पूर्व महासचिव अशोक सिंह, मुकेश यादव, नीरज मिश्र, रोहित श्रीवास्तव, संजय कुमार राय, शिवनाथ यादव, साहुल वैश्य, सत्यम मिश्र आदि मौजूद रहे।

सपाइयों ने की नारेबाजी
एसडीएम द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में सपाइयों ने मऊआइमा ब्लॉक बाजार चौराहे पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसडीएम फूलपुर के निलंबन की मांग की। प्रदर्शन करने में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मेराज आरिफ, सोरांव विधान सभा प्रभारी नूरूद्दीन सैफी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज समी, जिला पंचायत सदस्य कमरूल हसन, आसिफ अब्बासी, अफसार अहमद, तौहीद आदि रहे। उधर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रावेंद्र कुमार मिश्र रवि ने एसडीएम के बर्ताव की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में शासन प्रशासन में बैठे लोग निरंकुश हो गए हैं। उन्होंने कहा एसडीएम के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। 

एडीओ और एसडीएम के खिलाफ एमएलसी ने लिखा पत्र
हंडिया। बदसलूकी प्रकरण में सपा एमएलसी बासुदेव यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि झूंसी थाने में फरियादियों को गाली देने वाले फूलपुर एसडीएम की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। वहीं मऊआइमा में किसान से पैर पकड़वाने वाली एडीओ कोऑपरेटिव पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही एमएलसी ने कहा कि भविष्य में किसी भी अधिकारी कर्मचारी द्वारा जनता के साथ ऐसे अभद्र व्यवहार की पुनरावृत्ति न होने पाए, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। 

एडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन
मऊआइमा एडीओ कोऑपरेटिव द्वारा किसान से पैर पकड़वाकर माफी मंगवाने का मामला थम नहीं रहा है। मऊआइमा के भाजपा मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शुक्ला कार्यकर्ताओं संग फूलपुर सांसद से मिले और एडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। सांसद केशरी देवी पटेल ने डीएम से फोन कर एडीओ पर कार्रवाई करने बात कही। डीएम ने मामले की जांच कर सात दिन के अंदर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया। इस मौके पर जय प्रकाश पटेल, हर गोविंद पटेल, शभू नाथ, प्रेम जायसवाल आदि मौजूद रहे। 

भाकियू ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

एडीओ कोआपरेटिव मऊआइमा के खिलाफ जांच करने का आदेश डीएम द्वारा दिए जाने के बाद भी किसान संतुष्ट नहीं हैं। रविवार को किसानों ने बैठक कर बड़े आंदोलन का संकेत दिया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बबलू दुबे ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर एडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो किसान आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। 

बता दें कि बुधवार को सरायअली सहकारी समिति पर खाद लेने गए किसान से एडीओ कोआपरेटिव कंचन सिंह ने पैर पकड़वा कर माफी मंगवाई। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बबलू दुबे के नेतृत्व में किसानों ने ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि यदि 24 घंटे के अंदर एडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हाईवे पर चक्का जाम कर दिया जाएगा। कार्रवाई न होने पर शनिवार को किसानों ने प्रयागराज प्रतापगढ़ हाईवे पर मऊआइमा ब्लॉक बाजार के सामने चक्का जाम कर दिया। इससे हड़कंप मच गया।

डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को जांच का आदेश देते हुए एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर किसान सड़क से हटे। इधर रविवार को मऊआइमा में किसानों ने बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई। बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के जिला अध्यक्ष शनि शुक्ला, गंगापार प्रभारी गोविंद बहादुर सिंह, उप प्रभारी जलीस उद्दीन, गंगापार अध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला सचिव रामसजीवन पटेल, जिला मंत्री राममूरत यादव, अनुराग यादव,  तहसील अध्यक्ष फूलपुर सुरेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष सोरांव राजकुमार यादव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुम देवी समेत क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। 


भाजपा राज में किसान बेहाल: नरेंद्र सिंह 
सपा के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने रबी की बुवाई के समय डीएपी और यूरिया जैसी आवश्यक खादों की उपलब्धता न होने पर सरकार को घेरा है। भाजपा पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर वोट बटोरने वाली भाजपा सरकार में किसान परेशान और बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि मेजा क्षेत्र सहित जनपद की सभी सहकारी समितियों, किसान सेवा केंद्रों एवं इफको के बिक्री केंद्रों से खाद गायब है। जबकि तमाम जगहों पर कालाबाजारी करके बिचौलियों द्वारा अधिक दाम लेकर खाद बेची जा रही है। मामले में कृषि विभाग सहित विपणन से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed