फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Last seen on December 25, former Vice President of the High Court Bar

प्रयागराज : अंतिम बार 25 दिसंबर को देखे गए थे हाईकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष

Sat, 15 Jan 2022 10:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 10:46 PM IST
सार

जौनपुर के अगरौरा गांव के रहने वाले अधिवक्ता मंगला प्रसाद त्रिपाठी (60) हाईकोर्ट बार के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह छोटा बघाड़ा में किराये के कमरे में अकेले रहते थे। उनका परिवार गांव में रहता है। अंतिम बार उनके घर वालों ने 17 दिसंबर को बात की थी।

विज्ञापन
Prayagraj: Last seen on December 25, former Vice President of the High Court Bar
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

हाईकोर्ट बार के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगला प्रसाद त्रिपाठी का कुछ पता नहीं चल पाया है। अब तक की जांच में मंगला प्रसाद अंतिम बार पास पड़ोस वालों को 25 दिसंबर को देखे गए थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। पुलिस कॉल डीटेल्स के आधार पर जांच कर रही है। बेटे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


जौनपुर के अगरौरा गांव के रहने वाले अधिवक्ता मंगला प्रसाद त्रिपाठी (60) हाईकोर्ट बार के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह छोटा बघाड़ा में किराये के कमरे में अकेले रहते थे। उनका परिवार गांव में रहता है। अंतिम बार उनके घर वालों ने 17 दिसंबर को बात की थी। इसके बाद एक जनवरी के बाद घर वालों ने फोन मिलाया तो बंद था। कई बार मिलाने के बाद उनका बेटा मनोज छोटा बघाड़ा पहुंचा।
विज्ञापन


यहां कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर मोबाइल मिल गया लेकिन मंगला प्रसाद का कुछ पता नहीं था। बेटे ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगला प्रसाद का कॉल डीटेल्स निकलवाई गई लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई। आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस से बताया कि अंतिम बार उन्होंने मंगला प्रसाद को 25 दिसंबर को देखा था। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि कॉल डीटेल्स के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed