फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Khelo India's torch will come to Sangam city, there will be a grand event

प्रयागराज : संगम नगरी में आएगी खेलो इंडिया की मशाल, होगा भव्य आयोजन

Fri, 05 May 2023 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 May 2023 03:49 PM IST
सार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल संगम नगरी में शनिवार की रात प्रवेश करेगी। अगला दिन रविवार होने के चलते मशाल का कार्यक्रम सोमवार को सुबह छह बजे से आयोजित होगा।

विज्ञापन
Prayagraj: Khelo India's torch will come to Sangam city, there will be a grand event
खेलो इंडिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल संगम नगरी में शनिवार की रात प्रवेश करेगी। अगला दिन रविवार होने के चलते मशाल का कार्यक्रम सोमवार को सुबह छह बजे से आयोजित होगा। ओलंपिक व खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता के लिए मशाल को लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल होंगे। शुक्रवार को रवाना होकर रात में मशाल कौशांबी पहुंचेगी। कौशांबी में शनिवार सुबह छह बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद शनिवार की रात नौ बजे कौशांबी से चलकर मशाल प्रयागराज पहुंचेगी। मशाल का कार्यक्रम सोमवार की सुबह छह बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मेयो हॉल में आयोजित होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशासनिक अधिकारी सहित कई लोग शामिल होंगे। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 25 मई से प्रदेश के चार शहरों में आयोजित होने जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 मई को लखनऊ स्थित बीबीडी यूनिवर्सिटी क्रिकेट मैदान से होगा, जबकि समापन तीन जून को वाराणसी के बीएचयू में होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह के मुताबिक कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेले जाएंगे 12 खेल


लखनऊ में चार स्थानों पर 12 खेल खेले जाएंगे। इनमें तीरंदाजी, जूडो, मल्लखंब, वॉलीबाल, तलवारबाजी, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, रग्बी, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल शामिल हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में तीन स्थानों पर कुल पांच खेल खेले जाएंगे, जिनमें बास्केटबॉल, कबड्डी, मुक्केबाजी, तैराकी और भारोत्तोलन शामिल है। इसके अलावा वाराणसी के आईआईटी-बीएचयू में दो खेल कुश्ती और योगासन के खेल आयोजित होंगे।

गोरखपुर में रोइंग और दिल्ली में शूटिंग के खेल का आयोजन होगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में रोइंग को पहली बार शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 4705 एथलीट, 941 सपोर्ट स्टाफ, 1500 वॉलिंटियर समेत लगभग आठ हजार से अधिक लोग प्रदेश में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed