Prayagraj : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में कृष्ण बिहारी अध्यक्ष, वरुण मंत्री और अखिलेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में रविवार को हुई मतगणना में कृष्ण बिहारी तिवारी अध्यक्ष और वरुण कुमार सिंह मंत्री पद पर विजयी हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पर अखिलेश कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री पर देवदत्त मिश्रा, ऑडिटर पर उमाशंकर और लाइब्रेरियन के लिए आलोक कुमार पांडेय निर्वाचित हुए।
विस्तार
जिला अधिवक्ता संघ की मतगणना के दौरान सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मतगणना स्थल से लेकर सड़क तक आरएएफ व पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में तैनात रहे। वहीं पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी दिनभर मतदान स्थल पर डटे रहे। दूसरी ओर उम्मीदवारों के समर्थक रविवार को दिनभर मतदान स्थल संगम सभागार डीएम कार्यालय के बाहर जमा रहे और नारेबाजी करते रहे। देर शाम जैसे ही फाइनल परिणाम जारी किया गया तो विजयी प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। सड़क पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब नाच गाना हुआ। वहीं समर्थकों ने अबीर-गुलाल भी उड़ाया।
अध्यक्ष पद पर किसको कितने मत मिले
कृष्ण बिहारी तिवारी 1426 मत, उमाशंकर तिवारी 1023, मनोज सिंह लोकेश 967, कौशलेश कुमार सिंह 800, राकेश कुमार तिवारी 229, अरुण कुमार पांडेय 359, कृष्ण चंद्र मिश्र ''''बऊ'''' 116, राकेश कुमार दुबे को 93 मत मिले।
मंत्री पद पर वरुण कुमार सिंह 1060, जितेंद्र सिंह जीतू यादव 957, बृजेश कुमार ओझा 374, ऋषि शंकर द्विवेदी 554, आलोक शुक्ला 357, रत्नेश कुमार शुक्ल 377, विनय कुमार सिंह 356, श्याम धर मिश्रा चंदन 200, कमलेश्वर प्रसाद तिवारी 197, मंजेश कुमार शुक्ल 132, अरुण प्रकाश उपाध्याय 123, राहुल शुक्ला 111, ललित ओझा 92, सुधाकर प्रसाद पांडेय को 73 मत मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.