फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: Reservation of passengers could not start in Agra Cantt Vande Bharat train

Prayagraj Junction : आगरा वंदे भारत ट्रेन में शुरू नहीं हो सका यात्रियों का रिजर्वेशन, प्लेटफाॅर्म भी तय नहीं

Sat, 21 Sep 2024 08:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 08:13 AM IST
सार

आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत का संचालन 23 सितंबर से होना है। इसकी समय सारिणी एवं ट्रेन नंबर कई दिन पहले ही जारी कर दिया गया। संचालन की तिथि बुधवार शाम घोषित हुई। एनसीआर मुख्यालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया, लेकिन 24 घंटे बाद भी ट्रेन की फीडिंग न होने से उसमें रिजर्वेशन नहीं शुरू हो सका।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: Reservation of passengers could not start in Agra Cantt Vande Bharat train
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित की जाने वाली जोन की पहली वंदे भारत का बुधवार शाम नोटिफिकेशन जारी हो गया, लेकिन पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में इसकी फीडिंग बृहस्पतिवार देर शाम तक नहीं की जा सकी। इस वजह से आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत में यात्रियों का रिजर्वेशन शुरू नहीं हो सका। लोग रिजर्वेशन करवाने के लिए स्टेशन पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी।

विज्ञापन

आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत का संचालन 23 सितंबर से होना है। इसकी समय सारिणी एवं ट्रेन नंबर कई दिन पहले ही जारी कर दिया गया। संचालन की तिथि बुधवार शाम घोषित हुई। एनसीआर मुख्यालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया, लेकिन 24 घंटे बाद भी ट्रेन की फीडिंग न होने से उसमें रिजर्वेशन नहीं शुरू हो सका। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को इसकी फीडिंग की जा सकती है।

विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज जंक्शन पर इसके प्लेटफाॅर्म भी निर्धारण रेलवे प्रशासन नहीं कर सका है। बृहस्पतिवार को चर्चा इस बात की रही कि आगरा से आने वाली वंदे भारत प्लेटफार्म नंबर छह और बनारस से आने वाली प्लेटफार्म नंबर नौ पर ली जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed