{"_id":"6acb519766a01bd79b0dddfc","slug":"prayagraj-junction-prayagraj-and-hamsafar-did-not-arrive-today-howrah-rajdhani-remained-cancelled-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज जंक्शन : आज नहीं आई प्रयागराज और हमसफर, हावड़ा राजधानी रही निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज जंक्शन : आज नहीं आई प्रयागराज और हमसफर, हावड़ा राजधानी रही निरस्त
Sun, 11 Oct 2026 02:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:36 PM IST
सार
नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन आने वाली हमसफर और प्रयागराज एक्सप्रेस रविवार सुबह नहीं आई। नई दिल्ली से दोनाें ट्रेन के निरस्त होने के कारण इनका आगमन प्रयागराज जंक्शन पर नहीं हुआ।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन आने वाली हमसफर और प्रयागराज एक्सप्रेस रविवार सुबह नहीं आई। नई दिल्ली से दोनाें ट्रेन के निरस्त होने के कारण इनका आगमन प्रयागराज जंक्शन पर नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर शनिवार को प्रयागराज जंक्शन पर हावड़ा राजधानी का आगमन नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर ही निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर शनिवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। प्रयागराज एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने के लिए शाम को ही यात्रियों की लाइन लग गई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं आरक्षित कोच में भी बड़ी संख्या में प्रतीक्षा सूची वाले यात्री प्रवेश कर गए। यही स्थिति रीवा, हमसफर आदि ट्रेनों की भी रही।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पहुंचे करेली के राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को प्रयागराज एक्सप्रेस निरस्त होने की वजह से बड़ी कठिनाई हुई। आज काउंटर से प्रतीक्षा सूची का टिकट लेकर सफर करने के लिए पहुंचा हूं। बता दें शुक्रवार को नई दिल्ली जोन वाली प्रयागराज, हमसफर, शकूरबस्ती, हमसफर क्लोन आदि ट्रेनें निरस्त हो गई थी। इस वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन