फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj is no longer small, it is a grand and unique city of the world.

Prayagraj News: प्रयागराज अब छोटा नहीं, विश्व का भव्य व विलक्षण नगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj is no longer small, it is a grand and unique city of the world.
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को भरद्वाज आश्रम पर रथ खींचकर स्वच्छता अभियान को गति दी। इस दौरान उन्होंने शहर व प्रदेश के लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

स्वच्छता रथयात्रा की शुरुआत मंगलवार को हुई। इसी क्रम में बुधवार को मंत्री ने भरद्वाज आश्रम से सड़क तक रथ खींचा। रथ पर मां गंगा की प्रतिमा के साथ कई अन्य आकृतियां बनी हैं। इसे लेकर लोगों में भी खासा उत्साह दिखा और फूल बरसाए। इस मौके पर मंत्री ने सफाई में तकनीकी इस्तेमाल की भी बात कही।
विज्ञापन

मीडिया से मुखातिब मंत्री ने कहा कि प्रयागराज छोटा शहर नहीं रह गया है। अब यह विश्व का एक बहुत ही सुंदर, बड़ा व विलक्षण नगर के रूप में प्रस्तुत हुआ है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा का सबसे बड़ा आयोजन महाकुंभ यहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत शहर में हवाई, रेल एवं सड़क परिवहन में अप्रत्याशित सुधार हुआ है। एयरपोर्ट का विस्तार हुआ है, कई फ्लाईओवर बनने के साथ सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है। छह लेन पुल, रिंग रोड समेत कई कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में कई काम पहली बार हो रहे हैं। इससे पहले सांस्कृतिक आयोजन हुए। इस दौरान महापौर गणेश केसरवानी, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग, अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव, सहायक आयुक्त दीपशिखा पांडेय रहीं।

खुला केबल देख मंत्री ने जताई नाराजगी
मंत्री एके शर्मा ने महाकुंभ के कार्यों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने पाया कि बिजली के कई पोल के केबल खुले हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। बिजली विभाग के अफसरों ने बताया कि केबल जोड़ने का काम अंतिम चरण में है। एक-दो दिनों में केबल भी ढक जाएंगे। नगर विकास मंत्री पेयजल, सफाई आदि सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed