{"_id":"61db2cb7c8386d5e5e03f304","slug":"prayagraj-intermittent-rain-throughout-the-day-hope-for-some-relief-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : दिन भर रुक-रुककर होती रही बारिश, आज से कुछ राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : दिन भर रुक-रुककर होती रही बारिश, आज से कुछ राहत की उम्मीद
Mon, 10 Jan 2022 12:13 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:13 AM IST
सार
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक शीतोष्ण चक्रवात के प्रभाव से 14 जनवरी तक मौसम में इसी प्रकार उतार चढ़ाव बना रहेगा। हवाओं के प्रभाव से बादल उड़े तो कड़क ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन
रविवार को दिन भर हुई रिमझिम बारिश ने बचते दिखे राहगीर।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम का मिजाज बारिश के कारण रविवार को भी बदला रहा। रविवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बदले मौसम में लोग घरों में ही दुबके रहे। बारिश के कारण गलन बढ़ने से ब्लोवर और हीटर लोगों का सहारा बने। शाम साढ़े पांच बजे तक 9.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक शीतोष्ण चक्रवात के प्रभाव से 14 जनवरी तक मौसम में इसी प्रकार उतार चढ़ाव बना रहेगा। हवाओं के प्रभाव से बादल उड़े तो कड़क ठंड पड़ेगी। सोमवार को कुछ घंटों के लिए मौसम साफ हो सकता है। इधर रविवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम 100 फीसदी रहा।
विज्ञापन
सड़कों पर कीचड़ से चलना हुआ दुश्वार
पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में पानी लगा रहा। वहीं मुख्य मार्गों पर भी कीचड़ के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया। शहर के जिन इलाकों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है, उन इलाकों में लोगों को ज्यादा मुसीबत उठानी पड़ी। सिविल लाइंस, कटरा, बैरहना, मधवापुर, मोहत्सिमगंज, मालवीय नगर, रानी मंडी ही नहीं पॉश इलाकों के फुटपाथों पर भी पानी लगने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन