फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Instead of solving the mystery of the murder of a woman in Company Bagh, no clue was found from the

प्रयागराज : सुलझने की बजाय और उलझी कंपनी बाग में महिला की हत्या की गुत्थी, उठाए गए संदिग्धों से नहीं मिला क्लू

Wed, 17 May 2023 04:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 May 2023 04:05 PM IST
सार

कंपनी बाग में मालवीय नगर निवासी इरम सिद्दीकी (32) की हत्या की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझ गई है। पुलिस ने जिन दो संदिग्धों को शक के आधार पर उठाया था, उनकी संलिप्तता फिलहाल सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Prayagraj: Instead of solving the mystery of the murder of a woman in Company Bagh, no clue was found from the
प्रयागराज में दिनदहाड़े महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंपनी बाग में मालवीय नगर निवासी इरम सिद्दीकी (32) की हत्या की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझ गई है। पुलिस ने जिन दो संदिग्धों को शक के आधार पर उठाया था, उनकी संलिप्तता फिलहाल सामने नहीं आई है। हत्या की वजह व हत्यारे के बाबत भी कोई क्लू नहीं मिल सका है।

विज्ञापन

जांच पड़ताल में पुलिस को दो युवकों के बारे में पता चला था। इनमें से एक मजार पर कई साल से साफ-सफाई का काम करता था जबकि दूसरा सेवादारी में लगा रहता था। इनमें से एक को पैसे मिलते थे जबकि दूसरा बिना पैसों के काम करता था। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को उठाया।

विज्ञापन


रात भर पूछताछ भी की। घंटों जांच पड़ताल के बाद भी वारदात में उनका हाथ होने की बात सामने नहीं आई। पुलिस ने यह भी टटोलने की कोशिश की कि कहीं इसमें उनके जानने या मजार पर आने वाले किसी अन्य का तो हाथ नहीं? लेकिन इसमें भी कोई कामयाबी नहीं मिली। चार दिन पहले हुई हत्या में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 से 11 के बीच मजार पर गए पांच लोगों से पूछताछ

उधर सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस को पांच ऐसे लोगों का पता चला जो घटना वाले दिन सुबह 10 से 11 बजे के बीच मजार पर गए थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की है और उनका बयान भी दर्ज किया है।

लूटपाट या छेड़छाड़ के विरोध पर हुई हत्या?

हत्या में अब तक जो बातें सामने आई हैं, उसके मुताबिक दो ही वजहें मुख्य मानी जा रही हैं। दाहिने कान में चोट के निशान से आशंका है कि लूटपाट के विरोध पर हत्या की गई। हालांकि अब तक घरवालों ने किसी गहने के गुम होने की बात नहीं बताई है। पति शहान असद से बात की गई तो उसने बताया कि वह शहर में नहीं था, ऐसे में इरम ने गहने पहने थे या नहीं उन्हें नहीं पता। उधर दूसरी आशंका छेड़छाड़ के विरोध पर हत्या की है।

कहां था पुलिस का एंटी रोमियो स्क्वॉयड?

इस घटना के बाद पुलिस के एंटी रोमियो स्क्वॉयड को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल इस स्क्वॉयड का गठन ही इसलिए किया गया है कि छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके। स्कूलों के अलावा पार्कों व महिला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर संदिग्धों पर नजर रखने की जिम्मेदारी इसी स्क्वॉयड पर है। कहा यह भी जा रहा है कि अगर नियमित रूप से व सही ढंग से स्क्वॉयड काम कर रहा होता तो संदिग्धों पर लगाम लगाई जा सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नतीजतन इतनी बड़ी वारदात हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed