फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Inquiries from company employees, dozens of phone numbers on radar

प्रयागराजः कंपनी कर्मचारियों से पूछताछ, रडार पर दर्जनों फोन नंबर

Fri, 31 May 2019 02:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Inquiries from company employees, dozens of phone numbers on radar
atm prayagraj - फोटो : प्रयागराज
कर्नलगंज के सलोरी में एटीएम काटकर 11.51 लाख चोरी करने के मामले में पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं। दूसरे दिन एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी के कर्मचारियों के साथ ही सफाईकर्मी से भी पूछताछ की गई। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उधर क्राइम ब्रांच ने दूसरे दिन भी पहुंचकर जांच पड़ताल की।  
विज्ञापन


सलोरी में संगम चौराहे के पास आरआर गुप्ता के मकान में भूतल पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया था। गेस कटर से एटीएम काटकर चोर 11.51 लाख रुपये उड़ा ले गए थे। एटीएम की देखरेख करने वाली एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजी कंपनी के फील्ड अफसर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से संदिग्ध स्विफ्ट कार व दो युवकों के बारे में पता चला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कंपनी कर्मचारियों से नए सिरे से पूछताछ की। साथ ही सफाईकर्मचारी अल्पनारायण का भी दोबारा बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि वारदात में किसी शातिर गिरोह का हाथ होने की आशंका है। लेकिन जिस तरह से इसे अंजाम दिया गया, उससे एक बात तय है कि घटना में कोई स्थानीय व्यक्ति जरूर शािमल था। उसी ने चोर गिरोह की मदद की। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दो संदिग्ध युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है। कार के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उधर बृहस्पितवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने दोबारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। हालांकि फिलहाल कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी भी शक के घेरे में 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना में कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। ऐसे में कर्मचारियों के नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही उनसे हर बिंंदु पर पूछताछ की जा रही है।जरूरत पड़ी तो कंपनी के अफसरों से भी पूछताछ की जाएगी। दरअसल साल भर के भीतर यह तीसरी वारदात है जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ही एटीएम को निशाना बनाया गया। इससे भ्ीा बड़ी बात यह है कि तीनों ही एटीएम की देखरेख का जिम्मा एजीएस कंपनी के ही पास था।


पूर्व में हुई घटनाओं में शामिल बदमाशों की सुरागरशी
सलोरी में एटीएम से चोरी की वारदात ठीक उसी तरह अंजाम दी गई, जिस तरह मम्फोर्डगंज व शंकरगढ़ में घटनाएं की गईं। यही वजह है कि पुलिस इन घटनाओं में जेल भेजे गए बदमाशों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वह जमानत पर रिहा हो गए हों और इन दिनों उनका ठिकाना शहर में ही हो। 


कौन था अंतिम बार निकासी करने वाला संदिग्ध? 
उधर बैंक अफसरों से इस बात की भी जानकारी मांगी गई है कि एटीएम से अंतिम बार रुपयों की निकासी करने वाला व्यक्ति कौन था। दरअसल घटना के बाद जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि अंतिम बार 11.13 मिनट पर एटीएम से रुपयों की निकासी हुई। इसके बाद 11.49 मिनट पर बैलेंस की जानकारी की गई। चर्चा इस बात की भी है कि दोनेां ही बार एटीएम के भीतर लगे कैमरे में जिस व्यक्ति की तस्वीर कैद हुई, वह एक ही व्यक्ति है। ऐसे में अब उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed