फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Injured father-in-law dies in road accident, mother-in-law dies

प्रयागराजः सड़क दुर्घटना में ससुर-दामाद की मौत, सास घायल

Fri, 05 Apr 2019 01:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Apr 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Injured father-in-law dies in road accident, mother-in-law dies
accident - फोटो : graphic
घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा विकास खंड कार्यालय के सामने गुरूवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है। दुर्घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में ले लिया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दौरान वहां पर अच्छा खासा मजमा लगा रहा। 
विज्ञापन


बारा थाना क्षेत्र के परसरा गांव निवासी राजकुमार भारतीया (45) पुत्र वीरा भारतीया गुरूवार को सुबह अपनी पत्नी सोनी देवी (38) के साथ अपनी बड़ी बेटी सुनीता की ससुराल कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव गया था। शाम को वापस आते समय अंधेरा हो गया तो उन सुनीता के पति और उन दोनों के दामाद आशीष भारतीया (25) पुत्र संतलाल भारतीया ने कहा कि वह उन दोनों को बाइक से उनके गांव तक छोड़ देगा। पहले तो राजकुमार ने मना किया लेकिन जब वह नहीं माना तो वह दोनों भी तैयार हो गए। आशीष अपने सास-ससुर को बाइक पर बैठाकर अपनी ससुराल परसरा, बारा के लिए रात में करीब साढ़े सात बजे घर से निकला। वह तीनों गौहनिया से आगे जसरा विकास खंड कार्यालय के सामने पहुंचे थे, तभी विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। इसमें राजकुमार की तो मौके पर ही मौत हो गई। घायल आशीष और उसकी सास सोनी देवी को पुलिस एवं स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने आशीष को भी मृत घोषित कर दिया। घायल सोनी देवी की हालत गंभीर होने पर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष घूरपुर बृजेश सिंह ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पता चलने परिवार के लोग बदहवास हालत में घटनास्थल की ओर भागे। मौके पर अच्छी खासी भीड़ लग चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार भारतीय के बड़ी पुत्री सुनीता की शादी दो साल पहले ही आशीष के साथ हुई थी। अभी उन दोनों के कोई बच्चा भी नहीं हुआ था। राजकुमार भारतीय पेशे से राजगीर का काम किया करता था। उसका दामाद आशीष भी राजगीर ही था। राजकुमार के मौत के बाद घर में घायल पत्नी, दो बच्चे कल्लुआ व बड़के तथा एक बच्ची गोरकी बची है। आज एक गंभीर समस्या खड़ी हो गई पूरा परिवार का मुखिया के चला गया है, अब इनका भरण पोषण कैसे होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed