फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Indecency, threatened by entering the office of Deputy Education Director

प्रयागराज : उपशिक्षा निदेशक से कार्यालय में घुसकर अभद्रता, धमकाया

Thu, 20 Jan 2022 10:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Indecency, threatened by entering the office of Deputy Education Director
उपशिक्षा निदेशक से कार्यालय में घुसकर अभद्रता, धमकाया
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्नलगंज स्थित कार्यालय में घुसकर उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) नरेंद्र शर्मा से अभद्रता की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। उनका आरोप है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने पूर्व में इंडियन गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्हें धमकी देने वाले इस मुकदमे के संबंध में बात कर रहे थे। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
उप शिक्षा निदेशक की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि बृहस्पतिवार शाम वह दवा लेने गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर फोन कर एक व्यक्ति ने उन्हें कर्नलगंज स्थित कार्यालय में बुलाया। वह कार्यालय पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद पांच लोगों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे के संबंध में उन्हें अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, मेज पर रखीं पत्रावलियां फेंक दीं, साथ ही उन्हें कुर्सी से खींचकर गालीगलौज की।
विज्ञापन

बीचबचाव पर उक्त लोगों ने सहकर्मियों से भी धक्कामुक्की की। इन लोगों ने चेहरा भी ढंका हुआ था। भुक्तभोगी अफसर का यह भी कहना है कि आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसके जरिए उनकी शिनाख्त की जा सकती है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed