फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Important clue found in the murder of medical college employee, the accused made a shocking disclosure

प्रयागराज : मेडिकल कॉलेज कर्मचारी की हत्या में मिले अहम क्लू, आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 22 Mar 2022 04:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 04:57 AM IST
सार

पंकज की मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में गला रेतकर हत्या की गई थी। उसका खून से लथपथ शव एक दिन पहले इसी क्वार्टर से बरामद हुआ था। पुलिस ने उसके करीबी दोस्त अल्लापुर निवासी गोलू को हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Important clue found in the murder of medical college employee, the accused made a shocking disclosure
Prayagraj News : पंकज पटेल, वार्ड ब्वॉय। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मेडिकल कॉलेज परिसर में वार्ड ब्वॉय पंकज पटेल (35) की हत्या अवैध संबंध के कारण की गई थी। यही नहीं, इसमें उसके बेहद करीबी लोगों का हाथ था। तफ्तीश में जुटी पुलिस को इस हत्याकांड में बेहद अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन





पंकज की मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में गला रेतकर हत्या की गई थी। उसका खून से लथपथ शव एक दिन पहले इसी क्वार्टर से बरामद हुआ था। पुलिस ने उसके करीबी दोस्त अल्लापुर निवासी गोलू को हिरासत में ले लिया था। सूत्रों का कहना है कि गोलू से पूछताछ और जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। इसके अलावा दो अन्य महिलाओं के यहां भी उसका आना-जाना था। इसे लेकर उसका अपनी पत्नी से कई बार विवाद भी हो चुका था।

विज्ञापन

Prayagraj: Important clue found in the murder of medical college employee, the accused made a shocking disclosure
Prayagraj News : वार्ड ब्वॉय की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर जांच करती फोरेसिक टीम। - फोटो : प्रयागराज

गलत संगत में पड़ने के कारण परिवार के लोग भी थे नाराज
अपनी इसी आदत के चलते उसने काफी पैसा भी लुटा दिया था। अल्लापुर स्थित मकान बेचने पर उसे 30 लाख रुपये मिले थे। इसमें से 12 लाख रुपये उसने अपनी अनाप-शनाप आदतों में खर्च कर दिए थे। इसे लेकर परिवारवाले भी उससे नाराज थे। सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल के दौरान पुलिस के को ऐसे सुराग मिले हैं जो केस के खुलासे में बेहद अहम हो सकते हैं। जिसके बाद पुलिस कुछ अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। फिलहाल इस मामले में अफसर ज्यादा कुछ नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि जांच पड़ताल चल रही है।



क्या था मामला
मूल रूप से नवाबगंज का रहने वाला मेडिकल कॉलेज का वार्ड ब्वॉय पंकज 18 मार्च की रात आखिरी बार देखा गया था। 20 मार्च की सुबह उसका शव कमरे के भीतर मिला। गला रेतने के साथ ही उसके सिर पर भी चोट के निशान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed