फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj hospital which gave juice as IV drip to dengue patient gets demolition notice

Prayagraj: ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त, 28 अक्तूबर तक इमारत खाली करने के लिए नोटिस जारी

Wed, 26 Oct 2022 10:24 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, प्रयागराज
एएनआई, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Oct 2022 10:24 AM IST
सार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ग्लोबल अस्पताल को 28 अक्तूबर तक इमारत खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। यह अस्पताल तब सुर्खियों में आया जब उसने डेंगू के एक मरीज को रक्त प्लेटलेट्स के बजाय फलों का रस कथित तौर पर चढ़ा दिया।

विज्ञापन
Prayagraj hospital which gave juice as IV drip to dengue patient gets demolition notice
ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर - फोटो : ANI

विस्तार

मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मुसम्बी का जूस चढ़ाने के आरोपों से घिरे झलवा के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने 28 अक्तूबर तक इमारत खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। नागरिक प्राधिकरण ने इमारत को अवैध रूप से निर्मित करार दिया है। अस्पताल में बुलडोजर चलने की संभावना है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दोषी पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि बमरौली निवासी प्रदीप पांडे को डेंगू पीड़ित होने के बाद झलवा के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में 14 अक्तूबर को भर्ती कराया गया था। जहां 16 अक्तूबर को प्लेटलेट्स 17 हजार पहुंचने पर मरीज को तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाया गया। वहीं प्लेटलेट्स चढ़ाते वक्त मरीज की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल मरीज को अपने यहां से रेफर कर दिया। वहीं 19 अक्तूबर को मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


जिसके बाद मृतक प्रदीप पांडे के साले सौरभ त्रिपाठी ने ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर आरोप लगाया कि प्लेटलेट्स की जगह मरीज को मुसम्बी का जूस चढ़ा दिया गया। जिससे मरीज की नसें फट गई और उसकी मौत हो गई। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो डिप्टी सीएम ने अस्पताल को सील करने का आदेश जारी करते हुए मामले में जांच के आदेश दे दिए। वहीं धूमनगंज थाने में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। वहीं अब योगी सरकार ने इस पूरे मामले में सख्त रूख अपनाते माफियाओं की तर्ज अस्पताल प्रशासन की इस इमारत को भी ढहाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed