फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj hindi news: In Prayagraj, laborers sleeping outside the house burnt alive by pouring petrol, force deployed due to tension

प्रयागराज में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 May 2020 01:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 May 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
prayagraj hindi news: In Prayagraj, laborers sleeping outside the house burnt alive by pouring petrol, force deployed due to tension
aag - फोटो : Demo Pic

सरायममरेज के छतौना गांव में हुई खौफनाक वारदात में घर के बाहर सो रहे रामधनी 53 को जिंदा जला दिया गया। गंभीर हाल में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने तहरीर देकर तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी सामने आया है कि मृतक के बेटे के अवैध संबंध की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन


छतौना गांव निवासी रामधनी पुत्र रामसुमेरभारतीया मजदूरी करता था। रोज की तरह वृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद वह दरवाजे के सामने चारपाई में मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। देर रात अचानक उसके चीखने की आवाजें आने लगीं। नींद खुलने पर परिवारवाले बाहर पहुंचे तो देखा कि रामधनी आग का गोला बना चीख रहा है।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। किसी तरह आग बुझाई गई लेकिन वह तब तक गंभीर रूप से झुलस चुका था। सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर उसे सीएचसीप्रतापपुर ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj hindi news: In Prayagraj, laborers sleeping outside the house burnt alive by pouring petrol, force deployed due to tension
हत्या - फोटो : demo pic

मरने से पहले दिया बयान, पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

सूत्रों के मुताबिक, मौत से पहले अस्पताल में रामधनी ने पुलिस अफसरों को बयान देकर आरोपियों के नाम बताए। बताया कि वह सो रहा था तभी वहां पहुंचे आरोपी पेट्रोल छिड़कने लगे। वह शोर मचाता इससे पहले ही उन्होंने आग लगा दी। आग में घिरते ही वह चीखने लगा तो आरोपी भाग निकले। हालांकि ग्रामीणों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि जिस वक्त वारदात हुई, गांव में बिजली नहीं थीँ।   

prayagraj hindi news: In Prayagraj, laborers sleeping outside the house burnt alive by pouring petrol, force deployed due to tension
crime

अवैध संबंध को लेकर चल रही थी रंजिश

सूत्रों के मुताबिक, मृतक व आरोपी पक्ष के बीच अवैध संबंधों को लेकर काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। मृतक के बेटे का आरोपी पक्ष की एक महिला से अवैध संबंध था। जिसे लेकर कुछ दिनों पहले उसके बेटे की पिटाई भी की गई थी। 

परिजनों की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले रामशिरोमणि, लवकुश एवं राजाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
एनपी सिंह, एसपी गंगापार

इलाज के दौरान अस्पताल में मौत से गांव में तनाव, फोर्स तैनात 

सरायममरेज के छतौना गांव निवासी रामधनी की शुक्रवार शाम इलाज के दौरान अस्पताल में मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मचगया। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौत की खबर मिलते ही सरायममरेज पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जारही है कि आखिर घटना को क्यों अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed