{"_id":"639900c65e33ec5f8f0f4415","slug":"prayagraj-hearing-in-shringar-gauri-case-even-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : मंदिर पक्ष ने कहा, दीन मोहम्मद केस में गवाहों ने बताए हैं पूजा स्थल, शृंगार गौरी में आज भी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : मंदिर पक्ष ने कहा, दीन मोहम्मद केस में गवाहों ने बताए हैं पूजा स्थल, शृंगार गौरी में आज भी सुनवाई
Wed, 14 Dec 2022 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Dec 2022 04:17 AM IST
विज्ञापन
file pic.....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट में शृंगार गौरी की नियमित पूजा की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को भी सुनवाई जारी रही। तकरीबन एक घंटे तक चली बहस में मंदिर पक्ष की ओर से कहा गया कि दीन मोहम्मद केस में गवाहों ने ज्ञानवापी मस्जिद में पूजा वाले स्थलों का विवरण बताया है। समय की कमी की वजह से मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ के समक्ष मंदिर पक्ष की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने बहस की। कहा,दीन मोहम्मद के केस में 12 गवाहों ने पूजा स्थलों के बारे में बताया है। मस्जिद पक्ष की ओर से खसरा नंबर 9130 को भी गलत बताया जा रहा है।
विज्ञापन
फिर उसे सुबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। मस्जिद पक्ष की ओर से आलमगीर मस्जिद शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि दीन मोहम्मद केस में ज्ञानवापी मस्जिद शब्द प्रयोग किया गया है। यह भी तय हो चुका है कि यहां मंदिर तोड़ा गया जो कि इस्लाम के अनुसार सही नहीं था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई बुधवार को भी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन