फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj hawai adda bamhrauli news

पहली बार एक माह में 40 हजार से ज्यादा यात्रियों का हुआ आवागमन

Mon, 30 Dec 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj hawai adda bamhrauli news
प्रयागराज एयरपोर्ट में सिर्फ 11 माह में 3.52 लाख यात्रियों ने किया हवाई सफर
विज्ञापन

एक जनवरी 2020 को प्रयागराज एयरपोर्ट का मनाया जाएगा बर्थ डे
प्रयागराज। प्रयागराज एयरपोर्ट में एक माह के अंदर 40 हजार से ज्यादा यात्रियों के आवागमन का कीर्तिमान बना है। यहां नवंबर माह में पहली बार हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 40647 पहुंची है। इसके पूर्व यहां इतनी संख्या में कभी भी यात्रियों का आवागमन नहीं हुआ। इस दौरान कुल 386 फ्लाइट का आवागमन नवंबर 2019 मेें प्रयागराज एयरपोर्ट में हुआ।
प्रयागराज एयरपोर्ट का नया सिविल टर्मिनल यात्रियों के लिए एक जनवरी 2019 को ही खोला गया था। तब से नवंबर 2019 तक यहां विभिन्न विमान से 3.52 लाख यात्रियों का आवागमन हो चुका है। अभी दिसंबर माह के आंकड़े नहीं आए हैं, लेकिन एक अनुमान लगाया गया है कि इस माह भी 35 हजार से ज्यादा यात्री प्रयागराज एयरपोर्ट से हवाई सफर कर चुके हैं। एक जनवरी से लेकर 30 नवंबर तक यहां कुल 4049 फ्लाइट का आवागमन हुआ।
विज्ञापन

इसमें निजी चार्टड प्लेन भी शामिल है। सर्वाधिक 484 प्लेन कुंभ के दौरान फरवरी 2019 में आए थे। हालांकि तब यात्रियों की संख्या 37204 रही। अप्रैल 2019 में जेट एयरवेज की लखनऊ, पटना, इंदौर, नागपुर उड़ान बंद हो जाने के बाद यहां सबसे कम 16928 यात्रियों का आवागमन हुआ। अब एक जनवरी 2020 को प्रयागराज एयरपोर्ट का पहला बर्थडे मनाया जाना है। इसे लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एयरपोर्ट प्रशासन ने सिविल टर्मिनल में आकर्षक सजावट के साथ केक काटने की भी तैयारी है। 31 दिसंबर को इसका कार्यक्रम फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहवार एयरपोर्ट में इस तरह हुआ यात्रियों का आवागमन
माह फ्लाइट की संख्या यात्रियों की संख्या
जनवरी 384 31517
फरवरी 484 37204
मार्च 375 26726
अप्रैल 254 16928
मई 300 25470
जून 284 33093
जुलाई 398 33631
अगस्त 396 34720
सितंबर 400 32883
अक्तूबर 388 39395
नवंबर 386 40647
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed