{"_id":"5f344cab8ebc3e3ccf2ffc73","slug":"prayagraj-has-been-made-for-private-trains-cluster-five-trains-will-start-from-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी ट्रेनों के लिए प्रयागराज बनाया गया है कलस्टर, पांच ट्रेनें होंगी यहां से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी ट्रेनों के लिए प्रयागराज बनाया गया है कलस्टर, पांच ट्रेनें होंगी यहां से शुरू
Thu, 13 Aug 2020 01:40 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:40 AM IST
सार
प्रयागराज से इन रूट पर चलेंगी ट्रेनें
प्रयागराज-मुंबई
प्रयागराज-पुणे
प्रयागराज-अहमदाबाद
प्रयागराज-बंगलूरू
प्रयागराज-पुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रेलवे द्वारा प्राइवेट सेक्टर की मदद से चलाई जाने वाले ट्रेनों के लिए टाइमलाइन तय करने के साथ पिछले माह ही कुल 12 कलस्टर बना दिए गए हैं। इन 12 कलस्टर में प्रयागराज भी शामिल है। प्रयागराज कलस्टर से 13 ट्रेनों को चलाया जाएगा। इसमें पांच केवल प्रयागराज जंक्शन से ही चलेंगी। वर्ष 2023 में प्राइवेट ट्रेनों का पहला सेट आएगा।
रेलवे की ओर से पिछले माह ही 109 रूटों पर कुल 151 आधुनिक कोच से लैस ट्रेनें चलाए जाने का एलान किया गया था। निजी ट्रेनों को चलाने के फैसले पर उठे सवालों के बीच रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये अतिरिक्त ट्रेनें होंगी। इससे हर कोई लाभान्वित होगा। सीआरबी वीके यादव कह चुके हैं कि सरकार ने 5 फीसदी ट्रेनों के ही निजीकरण का फैसला किया है।
बाकी 95 फीसदी ट्रेनें रेलवे की तरफ से ही चलाई जाएंगी। यह देश के उन यात्रियों के लिए तोहफा होगी, जिन्हें प्रतीक्षा सूची लंबी होने की वजह से यात्रा करने में मुश्किलें पेश आती हैं। इन ट्रेनों का संचालन उन्हीं रूटों पर किया जा रहा है, जिन पर यात्रियों का बहुत बोझ है। इसका किराया एसी बस और हवाई किराया को ध्यान में रख कर तय किया जाएगा।