{"_id":"5cc5f84fbdec22070c08f1a5","slug":"prayagraj-hanging-driver-on-hanging-in-bjp-mla-s-residence-premises","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः भाजपा विधायक के आवास परिसर में फांसी पर झूला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः भाजपा विधायक के आवास परिसर में फांसी पर झूला चालक
Mon, 29 Apr 2019 12:30 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mla
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के रामबाग स्थित आवास परिसर में बने सर्वेंट क्वार्टर में उनके ड्राइवर की लाश फांसी पर झूलती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर दाखिल हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन चर्चा रही कि प्रेम प्रसंग में उसने यह कदम उठाया।
सोनू कौशल (28) पुत्र स्व. बसंत लाल कौशल मूल रूप से झूंसी का रहने वाला था। पिछले करीब 10-12 सालों से वह शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के यहां ड्राइवर था। वह विधायक के रामबाग स्थित आवास परिसर में सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह आठ बजे के करीब विधायक को चुनाव प्रचार के लिए जाना था। ऐसे में स्टाफ के लोग उसे बुलाने पहुंचे। लेकिन, कई बार आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। देर होने के कारण विधायक दूसरे ड्राइवर के साथ चले गए। बहुत देर तक सोनू सोकर नहीं उठा तो करीब 11 बजे स्टाफ के लोग फिर उसे जगाने पहुंचे। इस बार भी काफी पुकारा गया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला।
इसी दौरान कुछ कर्मचारियों ने खिड़की पर लगी प्लाई हटाकर भीतर झांका तो उनके होश उड़ गए। सोनू फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर कीडगंज पुलिस के साथ ही विधायक भी पहुंच गए। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर दाखिल हुई और शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कीडगंज इंस्पेक्टर अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तलाशी ली गई, लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी लगाने की बात सामने आई है। उधर इस बात की भी चर्चा रही कि मृतक ने प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया। किसी महिला से उसकी रोजाना बातें होती थीं। चर्चा रही कि उसी से नोकझोंक के बाद उसने ऐसा किया। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

विधायक बोले, नहीं बताई परेशानी की बात
mla
- फोटो : प्रयागराज
मामले में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोनू पिछले कई सालों से उनके चालक के रूप में काम कर रहा था। किसी तरह की परेशानी की बात उसने उनसे कभी नहीं बताई। हाल ही में उसका वेतन भी बढ़ाया गया था और वह खुद का ई-रिक्शा भी चलवाता था। ऐसे में आर्थिक रूप से भी कोई दिक्कत नहीं थी। एक दिन पहले उसकी छुट्टी थी और सुबह उसके नहीं उठने पर यही सोचा गया कि देर रात तक जगने के कारण वह सो रहा होगा।
देर शाम हुआ पोस्टमार्टम
सोनू की मौत की सूचना पर झूंसी में रहने वाले उसके भाई व अन्य परिचित भी आ गए। उन्होंने बताया कि झूंसी निवासी बसंतलाल को सोनू बहुत साल पहले कहीं लावारिस हाल में मिला था, जिसके बाद से उन्होंने ही उसकी परवरिश की। पुलिस के मुताबिक, घरवाले भी यह नहीं बता सके कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। उधर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।