{"_id":"6101ad5b8ebc3e02cb7d10b8","slug":"prayagraj-got-attention-in-bjp-kashi-kshetra-mahila-morcha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा काशी क्षेत्र महिला मोर्चा में प्रयागराज को मिली तवज्जो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा काशी क्षेत्र महिला मोर्चा में प्रयागराज को मिली तवज्जो
Thu, 29 Jul 2021 12:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:47 AM IST
सार
- महिला मोर्चा कार्यकारिणी में प्रयागराज और वाराणसी की छह-छह पदाधिकारी
विज्ञापन
बीजेपी महिला मोर्चा काशी क्षेत्र में शामिल प्रयागराज की छह नेता।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की टीम में इस बार प्रयागराज से पार्टी की कई महिला नेताओं को पदाधिकारी बनाया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया द्वारा जारी की गई 29 सदस्यीय कार्यकारिणी में चार पदाधिकारी प्रयागराज महानगर एवं एक-एक गंगापार और यमुनापार से चुनी गई हैं। खास बात यह है कि वाराणसी महानगर और जिले से भी छह महिला पदाधिकारियों के नाम की घोषणा हुई है। इस तरह से काशी क्षेत्र महिला मोर्चा में अब प्रयागराज और वाराणसी से कुल छह-छह महिला पदाधिकारी शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज महानगर से अर्चना शुक्ला को काशी क्षेत्र का उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके पूर्व अर्चना काशी क्षेत्र में मंत्री पद का दायित्व संभाल चुकी हैं। प्रयागराज महानगर से ही गीता विश्वकर्मा को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा वंदना सिंह भी यही दायित्व सौंपा गया है। पार्टी ने प्रयागराज महानगर से वर्षा जायसवाल को काशी क्षेत्र महिला मोर्चा का मीडिया प्रभारी बनाया है। वहीं यमुनापार से कुसुम केसरवानी और गंगापार से प्रिया प्रजापति को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इन सभी महिला पदाधिकारियों को पार्टी नेताओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन
भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने प्रयागराज को महिला मोर्चा की टीम में सम्मानजनक स्थान दिए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। बधाई देने वालों में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, रमेश पासी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला, बृजेश मिश्रा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन