{"_id":"619e48d5a640ae79416a9cf0","slug":"prayagraj-from-andawa-to-handia-now-vehicles-will-be-able-to-fill-up-on-old-gt-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अंदावा से हंडिया तक अब ओल्ड जीटी रोड पर फर्राटा भर सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अंदावा से हंडिया तक अब ओल्ड जीटी रोड पर फर्राटा भर सकेंगे वाहन
Wed, 24 Nov 2021 07:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:44 PM IST
सार
शासन ने फोर लेन बनाए जाने के लिए दिखाई हरी झंडी, 212 करोड़ रुपये के बजट से होगा चौड़ीकरण। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता केके पहूजा ने बताया कि ओल्ड जीटी के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पहले से ही शासन के समक्ष भेजा गया था लेकिन उस पर अब स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
high way
विस्तार
अंदावा से हंडिया होकर वाराणसी और मिर्जापुर जाने वालों की राह जल्द ही आसान हो जाएगी। शासन ने ओल्ड जीटी रोड के चौड़ीकरण का फैसला लिया है। इसके लिए अपनी तरफ से हरी झंडी दिखा दी है। जल्दी ही टेंडर होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। यह मार्ग अंदावा से लेकर हंडिया तक फोर लेन होने जा रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता केके पहूजा ने बताया कि ओल्ड जीटी के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पहले से ही शासन के समक्ष भेजा गया था लेकिन उस पर अब स्वीकृति मिली है। इस परियोजना पर कुल 212 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अंदावा से हंडिया तक की कुल दूरी 22 किलोमीटर है। यानी कुल 22 किलोमीटर की दूरी तक फोर लेन बनाया जाएगा। अभी यह रोड दो लेन की है। कहीं-कहीं पर इसकी चौड़ाई सात मीटर ही है।
विज्ञापन
इस वजह से सरायनाइत, हनुमानगंज, सैदाबाद और हंडिया में अक्सर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस वजह से इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव दो साल पहले ही भेजा गया था। शासन ने हाल ही में उसकी मंजूरी दे दी है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि, उसके पहले ओल्ड जीटी के चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर, तार, पानी की पाइप लाइन, नाले आदि का शिफ्ट किया जाएगा। उसके बाद चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर से अंदावा तक ओल्ड जीटी रोड फोर लेन बनी हुई है। कुंभ 2018-19 के दौरान रोड का चौड़ीकरण किया गया था। उसी तरह अब इसे आगे अंदावा से हंडिया तक फोर लेन बनाया जाएगा। ओल्ड जीटी रोड हंडिया से नेशनल हाईवे से जुड़ा है। पिछले साल दीपावली पर ही उसका निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। हंडिया तक फोर लेन बन जाने के बाद प्रयागराज शहर से हंडिया, भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर आने-जाने वाले लोगों की राह आसान हो जाएगी।
चौड़ीकरण में टूटेंगे सैकड़ों घर
अंदावा से हंडिया तक ओल्ड जीटी रोड के फोर लेन किए जाने से रास्ते में पड़ने वाले सैकड़ों मकान टूटेंगे। सबसे अधिक मकान हनुमानगंज और सैदाबाद में इसकी जद में आ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फोर लेन बनाए जाने के लिए पहले ही सर्वे कर लिया गया है। टूटने वाले मकानों की मार्किंग भी कर दी गई है। चौड़ीकरण की जद में आने वाले कुछ लोग खुद ही मकान छोड़कर हट रहे हैं।
चौड़ीकरण में टूटेंगे सैकड़ों घर
अंदावा से हंडिया तक ओल्ड जीटी रोड के फोर लेन किए जाने से रास्ते में पड़ने वाले सैकड़ों मकान टूटेंगे। सबसे अधिक मकान हनुमानगंज और सैदाबाद में इसकी जद में आ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फोर लेन बनाए जाने के लिए पहले ही सर्वे कर लिया गया है। टूटने वाले मकानों की मार्किंग भी कर दी गई है। चौड़ीकरण की जद में आने वाले कुछ लोग खुद ही मकान छोड़कर हट रहे हैं।