फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Four flights including Delhi canceled, Pune and Bangalore flights late

प्रयागराज : दिल्ली समेत चार उड़ानें निरस्त, पुणे और बंगलुरू फ्लाइट लेट

Sun, 23 Jan 2022 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Four flights including Delhi canceled, Pune and Bangalore flights late
दिल्ली समेत चार उड़ानें निरस्त, पुणे और बंगलुरू फ्लाइट लेट
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रयागराज एयरपोर्ट आने एवं यहां से जाने वाले विमानों के निरस्त होने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को निजी विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज-भुवनेश्वर, प्रयागराज-रायपुर, प्रयागराज-इंदौर और प्रयागराज-दिल्ली उड़ानें दोनों ओर से निरस्त हुईं। विमान निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

पिछले कुछ दिन से प्रयागराज एयरपोर्ट में हर रोज विमान निरस्त हो रहे हैं। रविवार को यहां आठ विमान की आवाजाही निरस्त रही। इसके अलावा प्रयागराज-पुणे विमान सुबह 11.30 की जगह दिन में एक बजे, प्रयागराज-बंगलुरू 3.45 की जगह 4.15 बजे एवं प्रयागराज-देहरादून उड़ान 12.25 की जगह 12.40 बजे यहां से रवाना हुई। अन्य सभी फ्लाइट समय पर रही। इस दौरान 1135 यात्रियों की आवाजाही हुई। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली कुछ ट्रेनें यहां विलंब से पहुंचीं। महानंदा एक्सप्रेस पांच घंटे, लोकमान्य तिलक-कानपुर सेंट्रल तीन घंटे, बनारस-लोकमान्य तिलक एक घंटा तक लेट रही। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी एक घंटे तक रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed