फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Former deputy mayor's grandson's video viral

यूपी: अब पूर्व डिप्टी मेयर की पौत्री का वीडियो वायरल, बोलीं- मेरे ससुराल वालों को परेशान ना करें

Mon, 15 Jul 2019 01:42 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 15 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Former deputy mayor's grandson's video viral
शादी - फोटो : Amar Ujala

बरेली में विधायक पुत्री के अपनी मर्जी से शादी करने के बाद वीडियो वायरल कर अपनी जान को खतरा बताने के बाद अब शहर में भी ऐसा प्रकरण सामने आया है। यहां पूर्व डिप्टी मेयर और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरारीलाल अग्रवाल की पौत्री का वीडियो वायरल हुआ। इसमें युवती अपनी मर्जी से शादी करने की बात कहते हुए परिजनों से परेशान न करने की बात कह रही है। हालांकि परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए लड़के और उसके माता-पिता पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


शहर के पूर्व डिप्टी मेयर मुरारीलाल अग्रवाल सिविल लाइंस के रहने वाले हैं। उनकी पौत्री दीक्षा अग्रवाल (24) पुत्री पवन अग्रवाल शहर के ही एक संस्थान से इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी। पांच जुलाई को वह रोज की तरह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली, लेकिन फिर नहीं लौटी। काफी देर होने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि दीक्षा फ्लाइट से भोपाल निवासी ऋतुराज सिंह राजपूत के साथ चली गई है। शनिवार को दीक्षा का एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इसमें वह यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि उसने अपनी मर्जी से ऋतुराज से शादी कर ली है।
विज्ञापन


वह परिजनों से निवेदन करते हुए यह भी कहती है कि उसे, उसके पति और पति के घरवालों को परेशान न किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में उसे या उसके परिवारवालों को कोई भी नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए उसके परिजन जिम्मेदार होंगे। उधर जब परिजनों से बात की गई तो उन्होंने युवती के अपहरण का आरोप लगाया। कहा कि बंदूक दिखाकर उससे जबरन यह बयान दिलवाकर वीडियो वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को पिता की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर ऋतुराज, उसके पिता बालकृष्ण राजपूत और मां राजू देवी राजपूत के खिलाफ अपहरण, गालीगलौच और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Prayagraj: Former deputy mayor's grandson's video viral
शादी, विवाह - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व डिप्टी मेयर की पोती के लापता होने के बाद वायरल हुए वीडियो में उसने अपना नाम दीक्षा अग्रवाल राजपूत बताया है। साथ ही कहा है कि मैंने ऋतुराज सिंह राजपूत से पांच जुलाई 2019 को पूरे होशोहवास और अपनी मर्जी से शादी की है। 

वीडियो में दीक्षा आगे कहते हुए दिखती है, ‘मैं अपने दादाजी मुरारी लाल अग्रवाल, इलाहाबाद के पूर्व उपमहापौर, मेरे पिता जी पवन अ॑ग्रवाल, मेरी बुआ-फूफा, दुबे जी, आप लोगों से निवेदन करती हूं कि आप पुलिस प्रशासन की मदद से और अपना पॉलिटिकल पॉवर यूज करके कृपया हमें तंग करना बंद कर दें।

उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं और मैं अपने पति के साथ सुख-चैन से जीना चाहती हूं। इसलिए मुझे, मेरे पति को और मेरे ससुराल पक्ष को तंग करना बंद कर दें। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप कोई भी धमकियां न दें और यदि भविष्य में हमें कोई भी हानि पहुंचती है तो इसके जिम्मेदार मेरे दादाजी, पिताजी, मेरी बुआ-फूफा और दुबे जी होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed