फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Flood: Yamuna's water level increased by 51 cm in 24 hours, Ganga also rose, danger of flood increas

Prayagraj Flood : गंगा-यमुना फिर उफान पर, 24 घंटे में 51 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, बाढ़ का खतरे से लोग भयभीत

Sat, 17 Aug 2024 11:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 11:56 AM IST
सार

सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम की ओर से रात आठ बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक गंगा-यमुना एक-एक सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं। इस दिन गंगा में हरिद्वार से 97022 क्यूसेक, नरोरा से 1,15,180 क्यूसेक और कानपुर बैराज से 2,55, 908 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार को भी गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी रही। 

विज्ञापन
Prayagraj Flood: Yamuna's water level increased by 51 cm in 24 hours, Ganga also rose, danger of flood increas
संगम तट पर श्री बड़ हनुमान मंदिर परिसर में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा-यमुना के जलस्तर में फिर से वृद्धि शुरू हो गई है। चौबीस घंटे के भीतर यमुना के जलस्तर में 51 सेंमी की वृद्धि दर्ज की गई है। यमुना फिलहाल दो सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं। इसी तरह गंगा के जलस्तर में भी 27 सेंमी की वृद्धि रिकॉर्ड की गई है। गंगा-यमुना में वृद्धि से एक बार फिर तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा सताने लगा है।

विज्ञापन


पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक वर्षा के बाद गंगा-यमुना में फिर उफान आने लगा है। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 78.98 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जबकि, शुक्रवार की सुबह इसी समय बढ़कर 79.49 मीटर पर पहुंच गया। इसी तरह छतनाग में गंगा का जलस्तर जहां बृहस्पतिवार की सुबह78.43 मीटर था, वहीं इस दिन इसी समय पर 27 सेंमी वृद्धि के साथ 78.70 मीटर पर पहुंच गया। इसी तरह फाफामऊ में गंगा बृहस्पतिवार की सुबह जहां 81.27 मीटर पर थीं, वहीं 24 घंटे बाद शुक्रवार को 81.23 मीटर पर बहने लगीं।
विज्ञापन


सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम की ओर से रात आठ बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक गंगा-यमुना एक-एक सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं। इस दिन गंगा में हरिद्वार से 97022 क्यूसेक, नरोरा से 1,15,180 क्यूसेक और कानपुर बैराज से 2,55, 908 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार को भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता रहा। गंगा जी श्री बड़े हनुमान मंदिर के पार्क तक पहुंच गई हैं। बजरंग बली को स्नान कराने के बाद गंगा वापस हो गई थीं, लेकिन अब दोबारा गंगाजी श्री बड़े हनुमान मंदिर की तरफ बढ़ रही हैं। माना जा रहा है कि यही रफ्तार रही तो आज शाम या कल सुबह तक गंगा मंदिर में फिर प्रवेश कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed