फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Flood: Waves of Yamuna and Ganga started hitting Arail Dam Road, crowd of onlookers gathered

Prayagraj Flood : अरैल बांध रोड से टकराने लगीं यमुना व गंगा की लहरें, देखने वालों की जुट रही भीड़

Sun, 03 Aug 2025 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 09:12 PM IST
सार

गंगा और यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नालों के रास्ते पानी बस्तियों में पहुंचने से स्थित भयावह हो रही है। वहीं बाढ़ का पानी अब अरैल बांध रोड से टकराने लगा है। यही स्थिति रही तो आने वाले एक दो दिन के अंदर स्थिति और खराब हो जाएगी।

विज्ञापन
Prayagraj Flood: Waves of Yamuna and Ganga started hitting Arail Dam Road, crowd of onlookers gathered
अरैल घाट पर बाढ़ देखने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा और यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नालों के रास्ते पानी बस्तियों में पहुंचने से स्थित भयावह हो रही है। वहीं बाढ़ का पानी अब अरैल बांध रोड से टकराने लगा है। यही स्थिति रही तो आने वाले एक दो दिन के अंदर स्थिति और खराब हो जाएगी। नैनी के गंजिया नई बस्ती और महेवा निषाद बस्ती में बाढ़ का पानी में सैकड़ों मकान जद में आ गए है। रविवार को डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव व तहसीलदार डॉ. बृजेश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

विज्ञापन


अरैल बांध रोड पर शिवालय पार्क और डीपीएस के पास बने नाले से बाढ़ का पानी अंदर प्रवेश करने लगा है। इसके कारण देवरख कछार और गंजिया नई बस्ती के चारों तरफ पानी भर गया है। नीचे बने मकानों में तो बाढ़ का पानी घुस गया है। इसे देखते हुए गंजिया नई बस्ती में लोगों की सुविधा के लिए तहसील प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था की गई है। यही स्थित महेवा निषाद बस्ती है।
विज्ञापन


यहां के सैकड़ों मकान बाढ़ की जद में है। कुछ लोग आस-पड़ोस में ठिकाना बनाए हुए है, तो कुछ छतों पर अपनी गृहस्थी के साथ ठहरे है। बाढ़ को देखते हुए तहसील प्रशासन की टीम यहां सक्रिय है। गंजिया नई बस्ती में पार्षद रणविजय सिंह डब्बू, तहसीलदार डॉ बृजेश कुमार, कानूनगो राजेश जायसवाल ,लेखपाल कमलाकर सिंह ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Flood: Waves of Yamuna and Ganga started hitting Arail Dam Road, crowd of onlookers gathered
अरैल घाट पर सेल्फी लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

अरैल बांध रोड पर बाढ़ देखने वालों का लगा है मजमा

यमुना और गंगा नदी में आई बाढ़ देखने वालों का अरैल बांध रोड पर मजमा लगा हुआ है। पुराने यमुना पुल से लेकर डीपीएस तक लोग परिवार के साथ बाढ़ की विभीषिका देखने पहुंच रहे है। लोगों की इतनी भीड़ देखकर स्थानीय लोग महाकुंभ को याद कर रहे है। रविवार शाम को तो बड़ी संख्या में लोग अरैल बांध रोड पर पहुंचकर बाढ़ का नजारा देखा। 

Prayagraj Flood: Waves of Yamuna and Ganga started hitting Arail Dam Road, crowd of onlookers gathered
प्रयागराज में बाढ़ में फंसा परिवार दुधमुंहे बच्चे को लेकर सुरक्षित स्थान पर जा रहा है। सोशल मीडिया - फोटो : सोशल मीडिया।

अंडर पास में फंसी कार

मिर्जापुर से अरैल बांध रोड तक जाने के लिए बनाई गई फोर लेन में नए यमुना पुल के नीचे बने अंडर पास में रविवार दोपहर वहां से गुजर रही एक कार फंस गई। अंडर पास में इकट्ठा पानी में फंसी कार सवार को राहगीरों ने बाहर निकाला। कार सवार अरैल बांध पर बाढ़ देखने के लिए आए थे। लगातार हो रही बरसात के कारण अंडरपास में तीन फिट पानी भर गया है। कार सवार को इसकी जानकारी नहीं थी, वह अडर पास पार करने के चक्कर में इसमें फंस गया। 

घर के अंदर फंसी लड़की को रेस्क्यू कर निकाला बाहर

जहांगीराबाद वार्ड के गंजिया नई बस्ती में बाढ़ के पानी से घिरे मकान में एक लड़की फंस गई। लड़की ने इसकी जानकारी 112 नंबर पर दी। कंट्रोल से सूचना मिलने पर पहुंची नैनी पुलिस ने नाव की मदद से लड़की को घर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। लड़की यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किया करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed