{"_id":"5cdc6960bdec2207203accda","slug":"prayagraj-five-lakhs-under-the-guise-of-a-finance-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः फाइनेंस कंपनी की आड़ में हड़पे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः फाइनेंस कंपनी की आड़ में हड़पे पांच लाख
Thu, 16 May 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवसाय के नाम पर पैसा दिलाने के बहाने जालसाजों ने एक व्यक्ति से करीब पांच लाख रूपये हड़प लिए। ठगी का पता चलने पर भुक्तभोगी ने चेन्नई स्थित फाइनेंस कंपनी के एमडी समेत चार के खिलाफ अतरसुइया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दरियाबाद निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष नवबंर माह में उसकी अकबर नामक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने चेन्नई स्थित बाला जी फाइनेंस कंपनी से व्यवसाय के लिए रकम दिलाने का भरोसा दिलाया। उसने वहां काम करने वाले कुछ कर्मचारियों से भी बात कराई। कर्मचारियों से बात करने के बाद उसे कंपनी पर यकीन हो गया। कर्मचारियों ने पहले रजिस्ट्रेशन समेत अन्य औपचारिकताओं के बहाने करीब चार लाख रूपये जमा करा लिए।
वह काफी समय तक इंतजार करता रहा लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। इस पर उसने कंपनी एजेंट से बात की। उससे एक लाख रूपये आरटीजीएस करने को कहा गया। भुक्तभोगी के मुताबिक इस तरह कुल पांच लाख रूपये जमा कराने के बावजूद उसे फाइनेंस के पैसे नहीं मिले। परेशान होकर जब उसने पूछताछ के लिए फोन मिलाया तब कंपनी के किसी कर्मचारी से बात नहीं हुई। ठगी का अहसास होने पर उसने अकबर समेत खुद को कंपनी का एमडी बताने वाले असलम शेख, एएस जमालुउद्दीन, बरखत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
थाना शिवकुटी स्थित गोविंदपुर पीएनबी बैंक एटीएम से जालसाज ने एक युवक के खाते से 24 हजार रूपये निकाल लिए। भुक्तभोगी ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोविंदपुर निवासी आनंद ने पुलिस को बताया कि 7 अप्रैल को उक्त एटीएम में पैसा निकालने गया था। पैसा न निकलने पर वहां खड़े दूसरे युवक ने मदद की पेशकश की। उसने अपना एटीएम कॉर्ड उसे दे दिया लेकिन पैसा न निकलने पर वह घर लौट आया। भुक्तभोगी का कहना है कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर पैसा निकाले जाने का मैसेज आया। उसने अपना एटीएम कॉर्ड देखा तब वह दूसरे बैंक का था। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।