{"_id":"5c6af930bdec22736a769f1e","slug":"prayagraj-firing-in-property-dispute-in-pratappur-bjp-leader-seriously-injured-relative-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: संपत्ति विवाद में फायरिंग, एक की मौत, भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: संपत्ति विवाद में फायरिंग, एक की मौत, भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल
Tue, 19 Feb 2019 12:10 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
मृतक अंकित (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर में संपत्ति को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता व उसके भतीजे के बीच फायरिंग हुई। इसमें भतीजे की मौत हो गई जबकि भाजपा नेता जख्मी हो गए। उन्हें शहर के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करूआडीह गांव के रहने वाले सभाजीत मिश्र भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। सरायममरेज के नेवादा गांव में उनकी ससुराल है। उनकी व उनके साले दिनेश मिश्र की सी-ब्लाक खजूरी खास दिल्ली में साझे की संपत्ति है, जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। दिनेश की कुछ जमीन व कमरा फूलपुर के प्रतापपुर में है।
विज्ञापन
दिल्ली की जमीन दिनेश तथा प्रतापपुर की जमीन सभाजीत मिश्र के कब्जे में है। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे दिनेश का बेटा अंकित(24) घर की दो महिलाओं के साथ प्रतापपुर पहुंचा और कमरे में घुस कर कब्जा कर लिया। जानकारी पर सभाजीत के घर की महिलाएं पहुंचीं, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। हालांकि उन्होंने महिलाओं को निकालकर कमरे में अपना ताला लगा दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें सभाजीत व अंकित गोली लगने से घायल हो गए। भाजपा नेता के पेट तो अंकित की कनपटी में गोली लगी। दोनों को शहर स्थित एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात में अंकित की मौत हो गई। उधर भाजपा नेेता की हालत खतरे से बाहर बताई गई। इससे पहले विवाद के बाद युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फूलपुर इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। अभी यह भी नहीं पता चल पाया है कि फायरिंग किसने की। जांच की जा रही है।
विज्ञापन