फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj FIR lodged against doctor couple for negligence in operation, action taken after a year

Prayagraj : ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के आरोप में डॉक्टर दंपती पर एफआईआर, एक साल बाद हुई कार्रवाई

Mon, 23 Mar 2026 12:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Mar 2026 12:52 PM IST
सार

करेली के सदियापुर में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में जिला न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक साल बाद डॉक्टर दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि ऑपरेशन में लापरवाही बरतने से महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन
Prayagraj FIR lodged against doctor couple for negligence in operation, action taken after a year
अदालत - फोटो : ANI

विस्तार

करेली के सदियापुर में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में जिला न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक साल बाद डॉक्टर दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि ऑपरेशन में लापरवाही बरतने से महिला की मौत हुई है। वहीं, डॉक्टर दंपती पर फर्जी डिग्री के सहारे अस्पताल संचालित करने का भी आरोप है।

विज्ञापन


ऊंचवा टोला सदियापुर निवासी मुकेश निषाद ने एफआईआर में बताया कि 21 फरवरी 2025 को उसने अपनी गर्भवती पत्नी रोशनी को सदियापुर स्थित डॉ. आशा नयनम व कमल नयनम के अस्पताल में भर्ती कराया था। दो बार अल्ट्रासाउंड के बाद पत्नी का ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि बेटे के जन्म के घंटों बाद भी पत्नी को होश नहीं आई।
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टर ने पत्नी को दूसरे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी हालात में सुधार न होने पर पत्नी को 25 फरवरी को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। 28 फरवरी को इलाज के दौरान पत्नी रोशनी की मौत हो गई। आरोप लगाया कि बिना डिग्री के आशा नयनम और उनके पति कमल नयनम अस्पताल चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि लापरवाही से इलाज करने पर पत्नी रोशनी की मौत हुई। आरोप है कि मामले को लेकर करेली थाने व पुलिस के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसपर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed