{"_id":"619e527b44336c57c1030cef","slug":"prayagraj-father-s-funeral-took-place-on-the-second-day-of-son-s-birthday-a-few-hours-ago-the-whole-family-was-immersed-in-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बेटे के जन्मदिन के दूसरे दिन पिता का निकला जनाजा, कुछ घंटे पहले पूरा परिवार डूबा था जश्न में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बेटे के जन्मदिन के दूसरे दिन पिता का निकला जनाजा, कुछ घंटे पहले पूरा परिवार डूबा था जश्न में
Wed, 24 Nov 2021 08:25 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Nov 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
रूदापुर के तस्लीम के छोटे बेटे अजहन का मंगलवार को जन्मदिन था। उसका जन्मदिन मनाने ससुराल से चार बच्चे आए थे। रात में पूरा परिवार जन्मदिन के जश्न में डूबा था। बुधवार की सुबह सड़क हादसे में अजहन के पिता को उससे छीन लिया। अजहन के जन्मदिन के दूसरे दिन तस्लीम का जनाजा निकला को परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
रूदापुर के रहने वाले तस्लीम ने सहसों में फर्नीचर की दुकान खोली थी। वह शहर से फर्नीचर लाकर गांव में सप्लाई करता था। अच्छा खासा बिजनेस चल रहा था। उसकी शादी पांच साल पहले गौसनगर करेली की रहने वाली मंतशा से हुई थी। तस्लीम और मंतसा के बेटे हुए। चार साल का आजिल और दो साल का अजहन। मंगलवार को अजहन का जन्मदिन था। मंतसा की बहनें बुशरा, निखत और सानिया अभी छोटी हैं।
विज्ञापन
तीनों अपने भाई समीर के साथ मंगलवार को जन्मदिन मनाने पहुंची थीं। बुधवार की चारों को पल्सर बाइक पर बिठाकर उन्हें गौसनगर छोड़ने के लिए चल दिया। किसी को नहीं मालूम था कि अब वह कभी नहीं आएगा। न ही नौ साल की बुशरा की हंसी अब कभी गूंजेगी। घटना का चलते ही मंतशा के पैरों तले जमीन खिसक गई। तस्लीम को घर से निकले आधा घंटा भी नहीं हुआ था कि वह मनहूस खबर आ गई।
विज्ञापन
रो-रोकर मंतशा का बुरा हाल हो गया था। उसकी तो दुनिया ही उजड़ गई थी। उसे सांत्वना देने वाले उसका हाल देखकर खुद ही रोने लगते। दोनों बेटे अभी छोटे हैं। वे सिर्फ यही पूछ रहे थे कि अब्बू कब आएंगे?