फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Father crushed to death by Janrath bus in front of innocent daughter

प्रयागराज : मासूम बेटी के सामने जनरथ बस से कुचलकर पिता की मौत

Mon, 11 Oct 2021 12:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Father crushed to death by Janrath bus in front of innocent daughter
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

सिविल लाइंस में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बेटी के सामने उसके पिता ने दम तोड़ दिया। रोडवेज की बेकाबू जनरथ बस ने बाइक सवार पिता-बेटी को टक्कर मार दी। पिता जमीन पर गिरा तो बस उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायल मासूम को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन


मो. जाकिर उर्फ गुड्डू (43) पुत्र मो. नादिर शिलाखाना, तेलियरगंज का रहने वाला था। वह रसूलाबाद घाट के पास जनरल स्टोर चलाता था। रविवार शाम चार बजे के करीब वह सामान खरीदने के लिए बाइक से चौक जा रहा था। साथ में पांच वर्षीय बेटी हुदा भी थी। बाप-बेटी हनुमान मंदिर के पिछले गेट के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही बेकाबू जनरथ बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी मासूम छिटककर दूर जा गिरी जबकि, जाकिर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


इसी दौरान बस का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़े तो चालक बस से कूदकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। हादसे में मासूम को भी हल्की चोटें आईं थी जिस पर उसे एसआरएन अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया। सीओ सिविल लाइंस सुधीर कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार, 40 हजार रुपये कर दिए गायब
सड़क हादसे में कारोबारी की मौत के दौरान ही इंसानियत को शर्मसार करने वाला भी वाकया हुआ। हादसे के दौरान उसके पास मौजूद 40 हजार रुपये किसी ने गायब कर दिए। मृतक की पत्नी के मुताबिक, जाकिर खरदारी के लिए घर से 40 हजार रुपये लेकर निकला था। लेकिन पुलिस का कहना था कि उसकी जेब में कुछ ही रुपये मिले। अस्पताल में यह रुपये जब परिजनों को दिए गए तो उन्होंने पूरे रुपये मांगे। तब इस बात का खुलासा हुआ कि मृतक के 40 हजार रुपये गायब कर दिए गए। पुलिस का कहना है कि मृतक की जेब में जो रुपये मिले, वह परिजनों को वापस कर दिए गए। बाकी के बाबत जानकारी नहीं है।

बिखर गया परिवार, फूट-फूटकर रोई पत्नी
हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंची पत्नी सीमा परवीन फूट-फूटकर रोती रही। उधर अपनी आंखों के सामने पिता को दम तोड़ते देखने वाली पांच साल की मासूम बेटी को इतना गहरा सदमा पहुंचा था कि वह किसी से कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। मृतक के दो बच्चों में बड़ा बेटा 13 साल का जैनुल है। उधर जानकारी पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार व मोहल्ले के लोग भी अस्पताल में जमा हो गए थे। इसे देखते हुए एहतियातन कैंट थाने की फोर्स भी बुला ली गई।

तो डग्गामार बसें बनी हादसे का कारण?
मौके पर मिले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौराहे के पास अवैध तरीके से खड़ी डग्गामार बसों के चलते यह हादसा हुआ। दरअसल रोडवेज चौराहे के आसपास अवैध रूप से डग्गामार बसों का संचालन होता है। यह बसें रोडवेज चौराहे के आसपास से चलती हैं और दिन भर सड़कों पर इनका कब्जा रहता है। जिससे रास्ता बेहद संकरा हो जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रविवार को जिस वक्त हादसा हुआ, तब भी स्टैनली रोड पर दोनों ओर प्राइवेट बसें खड़ी थीं। जिससे आवागमन के लिए बेहद कम जगह बची थी। गौरतलब है कि अवैध रूप से डग्गामार बसों के संचालन के जरिए हर महीने लाखों रुपये की वसूली का खेल सिविल लाइंस में खेला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed