फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Express Birthday: On 38th anniversary, decorated for Delhi

प्रयागराज एक्सप्रेस बर्थडे : 38वीं सालगिरह पर दिल्ली के लिए सजधज कर रवाना हुई पसंदीदा ट्रेन

Sun, 17 Jul 2022 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 12:20 AM IST
सार

38 वर्ष पूर्व 16 जुलाई 1984 को ही प्रयागराज एक्सप्रेस अपने पहले सफर पर दिल्ली के लिए निकली थी। बीते 38 वर्ष से यह ट्रेन प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बनी हुई है।

विज्ञापन
Prayagraj Express Birthday: On 38th anniversary, decorated for Delhi
Prayagraj News : प्रयागराज एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के शनिवार को 38 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर ट्रेन के सभी कोच में जहां एक ओर विशेष सजावट की गई तो वहीं दूसरी ओर उसकी रवानगी के पूर्व जंक्शन पर केक भी काटा गया। रात 10.10 बजे  ‘टन टन टन’ की आवाज के बीच नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस रवाना हुई तो प्लेटफार्म पर मौजूद रेलवे अफसरों और कर्मचारियों ने हाथ हिलाकर यात्रियों का अभिवादन करने के साथ उनके सुखमय सफर की विदाई दी।

विज्ञापन



दरअसल 38 वर्ष पूर्व 16 जुलाई 1984 को ही प्रयागराज एक्सप्रेस अपने पहले सफर पर दिल्ली के लिए निकली थी। बीते 38 वर्ष से यह ट्रेन प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बनी हुई है। यूं तो प्रयागराज संचालन के भले ही 38 वर्ष शनिवार को पूरे हो गए हो लेकिन इसकी सालगिरह मनाने की परंपरा अमर उजाला द्वारा चलाए गए अभियान के बाद वर्ष 2019 में शुरू हुई। तब तत्कालीन महाप्रबंधक राजीव चौधरी और डीआरएम अमिताभ ने पहली बार प्रयागराज एक्सप्रेस की 35 वीं सालगिरह मनाई।

विज्ञापन

Prayagraj Express Birthday: On 38th anniversary, decorated for Delhi
Prayagraj News : प्रयागराज एक्सप्रेस के 38 वर्ष पूरे होने पर केक काटकर खुशी मनाते ट्रेन के स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला।

उस दौरान जंक्शन पर जहां एक ओर केक काटा गया तो वहीं दूसरी ओर 35 वर्ष पूर्व ट्रेन को दिल्ली लेकर गए तकरीबन सभी रेलकर्मी भी सम्मानित किए गए। हालांकि 2020 में कोविड की वजह से रेलवे द्वारा कोई समारोह नहीं किया गया लेकिन इस वर्ष प्रयागराज एक्सप्रेस फैंस क्लब ने अपनी ओर से पहल करते हुए जहां एक और ट्रेन की सजावट की तो वहीं दूसरी ओर 38 वर्ष पूर्ण होने के अवसर रेलवे अफसरों की मौजूदगी में जंक्शन पर केक भी काटा गया। इस दौरान तमाम यात्रियों को भी केक खिलाया गया। यात्रियों ने भी प्र्रयागराज एक्सप्रेस के 38 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर खूब सेल्फी भी ली। रेेलवे की ओर से यात्रियों को फूल भी दिए गए।


 इस अवसर पर स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, स्टेशन मैनेजर दिलीप ठाकुर, प्रयागराज एक्सप्रेस फैंस क्लब के कुशाग्र शर्मा, हर्षित शर्मा आदि मौजूद रहे। कुशाग्र ने बताया कि प्रयागराज एक्सप्रेस संगम नगरी की शान है। शुरू से ही उन्हें यह ट्रेन खासी पसंद रही है। इसी वजह से  ट्रेन के 38 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रेलवे अफसरों से गुजारिश कर उसकी साज सज्जा की जिम्मेदारी ली गई। 

Prayagraj Express Birthday: On 38th anniversary, decorated for Delhi
Prayagraj News : प्रयागराज एक्सप्रेस के 38 वर्ष पूरे होने पर यात्रियों को केक और चॉकलेट का वितरण कि - फोटो : अमर उजाला।

यात्री 15 अगस्त को अपने घरों में फहराएं तिरंगा
प्रयागराज एक्सप्रेस के 38 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उसमें सफर करने वाले यात्रियों से रेलवे ने 15 अगस्त के दिन अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई। दरअसल रेलवे द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तमाम आयोजन किए जा रहे हैं। इसी तथ्य को ध्यान रखते हुए प्रयागराज एक्सप्रेस की वर्षगांठ शनिवार को मनाई गई। ी साथ यात्रियों से हर घर झण्डा अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।

विज्ञापन

प्रयागराज एक्सप्रेस के चेकिंग स्टाफ को दिया गया हैंड हेल्ड टर्मिनल
प्रयागराज एक्सप्रेस की 38 वीं सालगिरह और आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के उपलक्ष्य पर उसके चेकिंग स्टाफ को हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) रेलवे की ओर से उपलब्ध करवाया गया। इस दौरान प्रयागराज एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे की पहली ऐसी ट्रेन हो गई, जिसके सभी चेकिंग स्टाफ अब एचएचटी से लैस हो गए हैं।


दरअसल एचएचटी के माध्यम से यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी। तमाम यात्री ट्रेन रवाना होने के कुछ समय पूर्व अपनी टिकट निरस्त करवा देते हैं। ऐसे में जैसे ही वह अपनी टिकट निरस्त करवाएंगे तो उसकी जानकारी चेकिंग स्टाफ तक एचएचटी के माध्यम से पहुंच जाएगी। इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों  को चलती ट्रेन में ही बर्थ आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही चेकिंग स्टाफ के पास भी इस बात की पूरी जानकारी रहेगी कि कितनी बर्थ भरी है या रिक्त है।


इस दौरान उसे आरक्षण चार्ट रखने से भी छुटकारा मिलेगा। प्रयागराज के साथ ही एनसीआर की अन्य ट्रेनों के चेकिंग  स्टाफ को भी जल्द ही एचएचटी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। एनसीआर के सीनियर पीआरओ डा. अमित मालवीय ने बताया कि प्रयागराज एक्सप्रेस के 38 वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। इस वित्तीय वर्ष के पहले तीन माह के दौरान प्रयागराज ने 1.5 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed