{"_id":"6957b1effc9e6e47f80a8fc8","slug":"prayagraj-express-arrived-five-hours-late-subedarganj-is-the-new-address-from-today-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पांच घंटे की देरी से पहुंची प्रयागराज एक्सप्रेस, आज से सूबेदारगंज नया पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पांच घंटे की देरी से पहुंची प्रयागराज एक्सप्रेस, आज से सूबेदारगंज नया पता
Fri, 02 Jan 2026 05:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Jan 2026 05:24 PM IST
सार
नई दिल्ली से चलकर प्रयागराज जंक्शन आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 2026 की पहली सुबह भी पांच घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे के बाद प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी। कोहरे की वजह से दिल्ली रूट की कई अन्य ट्रेनें भी बृहस्पतिवार को घंटों लेट लतीफ रहीं।
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नई दिल्ली से चलकर प्रयागराज जंक्शन आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 2026 की पहली सुबह भी पांच घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे के बाद प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी। कोहरे की वजह से दिल्ली रूट की कई अन्य ट्रेनें भी बृहस्पतिवार को घंटों लेट लतीफ रहीं। फिलहाल, शुक्रवार की सुबह से इसका आगमन प्रयागराज जंक्शन की जगह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर होगा और रवानगी भी वहीं से होगी। वहीं, नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से दोपहर 1:20 बजे पहुंची।
विज्ञापन
रीवा एक्सप्रेस 6.45 घंटे की देरी से दोपहर 12:50 बजे, शिवगंगा एक्सप्रेस 7.00 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6.10 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 7.50 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 10 घंटे, तेजस राजधानी 11 घंटे, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति आठ घंटे, ग्वालियर-प्रयागराज 4.35 घंटे तक विलंबित रही। इस बीच राहत भरी खबर यह रही कि वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत की लेट लतीफी कुछ कम हुई।
विज्ञापन
सुबह वाराणसी से आने वाली वंदे भारत 45 मिनट एवं रात को नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत महज आठ मिनट की देरी से रात 9:19 बजे जंक्शन पहुंची। वहीं, दूसरी ओर माघ मेले की वजह से प्रयागराज, हमसफर, प्रयागराज-लालगढ़ आदि ट्रेनों का आवागमन शुक्रवार से 47 दिन के लिए सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से ही होगा।
विज्ञापन