{"_id":"612134fd8ebc3e0e8d6f460e","slug":"prayagraj-engineering-student-missing-bike-found-on-the-banks-of-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : इंजीनियरिंग का छात्र लापता, तालाब किनारे मिली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : इंजीनियरिंग का छात्र लापता, तालाब किनारे मिली बाइक
Sat, 21 Aug 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:47 PM IST
सार
- अंतिम बार जिस नंबर पर बात हुई, वह स्विच आफ
- कालेज के विवाद से लेकर प्रेम प्रसंग तक, कई एंगल पर जांच
विज्ञापन
Crime Scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंडिया में रहने वाला इंजीनियरिंग का छात्र आरव यादव शुक्रवार की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी बाइक गांव के पास से ही तालाब किनारे मिली। शनिवार को दिन भर गोताखोर तालाब में खोजबीन करते रहे। कुछ पता नहीं चल पाया है। आरव की कॉल डीटेल्स में अंतिम बार जिससे बात की गई थी, वह नंबर बंद है। पुलिस अपहरण के एंगल पर काम कर रही है। घर वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हंडिया के कुराकाठ गांव निवासी शिवशंकर यादव का बेटा आरव यादव इंजीनियर का छात्र है। वह शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बाइक लेकर घर से निकला। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने फोन किया। मोबाइल स्विच आफ था। घर वाले रात भर खोजबीन करते रहे। सुबह किसी ने बताया कि आरव की बाइक गांव के बाहर तालाब किनारे खड़ी है। घर वाले मौकेपर पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों को तालाब में उतारा गया। देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। तालाब में खोजने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरव की कॉल डीटेल्स निकलवाई गई।
अंतिम बार जिस नंबर पर रात में बात की गई थी, वह बंद था। अब पुलिस उस नंबर के बारे में जानकारी कर रही है। इसके अलावा आरव के कालेज के विवाद और प्रेम प्रसंग के मामले को भी देखा जा रहा है। घर वालों ने किसी दुश्मनी से इनकार किया है लेकिन उनका कहना है कि कालेज के विवाद के बारे में वे कुछ नहीं जानते। दूसरे ओर गांव के दो लोगों ने बताया कि रात में एक व्यक्ति बाइक से तालाब की ओर जा रहा था। वह कौन था, इसके बारे में जांच की जा रही है। हो सकता है कि आरव का किसी ने अपहरण कर उसकी तालाब किनारे खड़ी कर दी हो। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि घर वालों की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सभी एंगल पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बाइक से पूरा पेट्रोल निकाला, प्लग भी उखाड़ा
आरव की बाइक तालाब किनारे मिली है। उसमें एक बूंद भी पेट्रोल नहीं था। प्लग भी उखड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया होगा ताकि कोई बाइक चोरी न कर सके।