फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Electricity News

Prayagraj News: 168 दिनों में बिजली की हुई 2.90 लाख शिकायत

Mon, 19 Jun 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 19 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Electricity News
प्रयागराज। बिजली संकट के बीच टोल फ्री नंबर पर शिकायतों की भी बाढ़ आ गई है। 1912 पर एक जनवरी से लेकर अबतक कुल 2.90 लाख शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। यहां शिकायत के बाद निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण करना होता है इसलिए उपभोक्ता उपकेंद्र या कंट्रोल रूम के बजाय सीधा 1912 पर शिकायत दर्ज कराते हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अबतक प्रयागराज मंडल में कुल 289230 शिकायत जनवरी के महीने से लेकर अबतक हो चुकी हैं। इनमें अधिकतर शिकायत तार टूटने, ट्रांसफार्मर दगने और लोकल फाल्ट से संबंधित हैं। इन दिनों प्रतिदिन प्रयागराज मंडल में 1500 से 1600 शिकायतें हो रही हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर से 42335, प्रतापगढ़ से 52941, कौशाम्बी से 23402 और बाकी शिकायतें प्रयागराज से हुई हैं। प्रयागराज में सबसे अधिक शिकायत नैनी से हुई हैं, जहां 14731 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं बमरौली डिवीजन इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा है, जहां कुल 12878 शिकायतें उपभोक्ताओं की ओर से की गई हैं। जबकि करेलाबाग से 12560, टैगोर टाउन से 10328, रामबाग से 9516, कल्याणी देवी से 4546 शिकायतें दर्ज हुई हैं। वहीं सबसे कम शिकायत मेयोहाल डिवीजन के उपभोक्ताओं की ओर से की गई है। मेयोहाल से इस साल अबतक कुल 4428 उपभोक्ताओं ने बिजली की शिकायत दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक शिकायत मेजा के उपभोक्ताओं की ओर से की गईं हैं। मेजा से कुल 18797 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं हंडिया इस सूची में दूसरे स्थान पर है। यहां 14753 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है। जबकि लालगंज से 9807 शिकायतें आई हैं। बिजली विभाग के जनसंपर्क अधिकारी राम अवध यादव के मुताबिक 1912 पर दर्ज कराई जाने वाली सभी शिकायतों का समय से निस्तारण कराया गया है। शिकायतों का निस्तारण करने में प्रयागराज मंडल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed