{"_id":"618eb1b6b83b3b1440066878","slug":"prayagraj-effigy-burnt-against-unemployment-quarrel","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बेरोजगारी के खिलाफ फूंका पुतला, हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बेरोजगारी के खिलाफ फूंका पुतला, हुई नोकझोंक
Fri, 12 Nov 2021 11:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : पुतला दहन करने जा रहे कांग्रेसियों से पुलिस की नोकझोंक हो गई।
- फोटो : प्रयागराज
प्रयागराज। बेरोजगारी के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। छात्रों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। पुतला दहन एवं प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक एवं धक्कामुक्की भी हुई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में शिक्षा के बदतर हालात हैं। नई शिक्षा नीति निजीकरण को बढ़ावा देने वाली है। विभिन्न उपक्रमों का भी निजीकरण किया जा रहा है। परीक्षाओं में धांधली की शिकायतें आ रही हैं। नियुक्तियां अटकी पड़ी हैं, कोविड के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आयु सीमा में छूट नहीं दी जा रही है।
फेलोशिप एवं स्कॉलरशिप में भी कटौती हो रही है। बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। बेरोजगारी से तंग छात्र-छात्राएं आत्महत्या कर रहे हैं। एनएसयूआई इसके खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर पूर्वी यूपी के प्रवक्ता चंद्रशेखर अधिकारी, अमित द्विवेदी, अक्षय यादव क्रांतिवरी, दुर्गेश मुरारी, सत्यम कुशवाहा, वेद प्रकाश सिंह, वैभव सिंह, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।